मंगन : जिले के स्वयेम स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय की नौवीं कक्षा की छात्रा लीनोर्मित लेप्चा ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रतिष्ठित युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम के लिए चयनित होकर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
इसरो की ओर से आधिकारिक तौर पर पुष्टि करते हुए कहा गया है कि लीनोर्मित विगत 13 से शुरु होकर 31 मई तक हैदराबाद के राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग सेंटर में चलने वाले युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम में भाग लेंगी। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा छात्रों में वैज्ञानिक जिज्ञासा का पोषण करना और उन्हें अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के बारे में व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना है।
उल्लेखनीय है कि लेप्चा का चयन एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के लिए गर्व का क्षण है, जो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से आदिवासी छात्रों को सशक्त बनाना जारी रखता है। यह उपलब्धि क्षेत्र में छात्रों की प्रतिभा को बढ़ावा देने और शैक्षिक अंतराल को पाटने के लिए स्कूल की प्रतिबद्धता का भी प्रमाण है।
#anugamini #sikkim
No Comments: