राजगीर में हार गया चीन, बेटियों के लिए CM नीतीश ने खोला खजाना

पटना । भारतीय महिला हॉकी टीम ने राजगीर में चीन को हरा दिया। राजगीर हॉकी स्टेडियम में चीन को 1-0 से हराकर महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी राजगीर 2024 का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच का एकमात्र और निर्णायक गोल दीपिका (31) ने किया। जिससे भारतीय टीम अपना खिताब बचाने में कामयाब रही। राजगीर में शानदार हॉकी टूर्नामेंट आयोजित कराने वाली बिहार की नीतीश सरकार ने खिलाड़ियों के लिए खजाना खोल दिया।

राजगीर में आयोजित महिला एशियन हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी भारत के जीतने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि राज्य सरकार विजेता टीम के सभी सदस्यों और टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह को 10-10 लाख नकद राशि से पुरस्कृत करेगी। टीम के बाकी सपोर्ट स्टाफ को भी 5-5 लाख की नकद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। भारतीय महिला टीम को भविष्य के लिए सीएम नीतीश ने बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी।

नीतीश कुमार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि राजगीर के राज्य खेल अकादमी एवं बिहार खेल विश्वविद्यालय-सह-राज्य खेल परिसर में आयोजित एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी में भारत की जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएं। बिहार में पहली बार आयोजित एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी में भारत ने फाइनल मुकाबले में चीन पर 1-0 से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है, जो पूरे देश के लिए गौरव की बात है। यह जीत भारतीय टीम की कड़ी मेहनत, ऊर्जा और धैर्य के साथ ही दृढ़ संकल्प को दर्शाती है। भारतीय महिला हॉकी टीम को भविष्य के लिए भी शुभकामनाएं।

इसके अलावा हॉकी इंडिया ने टीम की इस शानदार जीत पर खिलाड़ियों को 3 लाख रुपए प्रति खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ को 1.5 लाख रुपए प्रति सदस्य का इनाम देने की घोषणा की। साथ ही, एशियन हॉकी फेडरेशन ने पहली बार पोडियम फिनिश करने वाली टीमों के लिए नकद इनाम घोषित किया। भारत को 10 हजार डॉलर, चीन को 7 हजार डॉलर और जापान को 5 हजार डॉलर दिए जाएंगे।

#anugamini

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics