सिक्किम स्लैम 3×3 ओपन बास्केटबॉल टूर्नामेंट संपन्न

महिला वर्ग में एली ओप व पुरुष वर्ग में सेलेसियन यूथ मूवमेंट टीम बनी विजेता

गंगटोक : तीन दिवसीय सिक्किम स्लैम 3×3 ओपन बास्केटबॉल टूर्नामेंट का आज गंगटोक स्थित पालजोर स्टेडियम के इंडोर बास्केटबॉल कोर्ट में फाइनल मुकाबलों के साथ भव्य समापन हो गया। इस टूर्नामेंट का आयोजन जिला प्रशासनिक केंद्र, गंगटोक एवं गंगटोक जिला पुलिस द्वारा फ्रीडम रिहैबिलिटेशन फैसिलिटी तथा रेवेंस बास्केटबॉल क्लब के सहयोग से किया गया था।

कार्यक्रम में शहरी विकास एवं खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के विधायक-सह-परामर्शदाता दिल्‍ले नामग्याल बारफुंग्‍पा (Delay Namgyal Barfunga) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, ग्याल्से पाल्देन ग्युरमेद नामग्याल तथा प्रिंसेस होप लीज़ुम नामग्याल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत ताशी नामग्याल अकादमी द्वारा प्रस्तुत बैंड प्रदर्शन से हुई, जिसने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।

महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला नेपाल के बुधनीलकंठ और उत्तर प्रदेश की एली ओप टीम के बीच खेला गया। एली ओप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20-14 के अंतर से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया। पुरुष वर्ग का फाइनल कार्सियांग और शिलांग की सेलेसियन यूथ मूवमेंट टीम के बीच हुआ। कड़े मुकाबले में एसवाईएम ने 17-15 से जीत दर्ज कर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।

सिक्किम विधानसभा की उपाध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी थापा ने विजेता टीमों को ट्रॉफी एवं नकद पुरस्कार प्रदान किए। आयोजन समिति द्वारा अतिथियों एवं प्रायोजकों को सम्मानित करते हुए स्मृति चिन्ह भी भेंट किए गए। इस अवसर पर सोरेंग-चाकुंग के विधायक एवं मुख्य संरक्षक आदित्य गोले, सड़क एवं पुल विभाग के विधायक सहपरामर्शदाता एरुंग तेनजिंग लेप्चा, स्टेट बैंक ऑफ सिक्किम के प्रबंध निदेशक फुर्बा वांगदी सहित कई गणमान्य व्यक्ति, अधिकारी, खिलाड़ी एवं दर्शक उपस्थित रहे। अंत में पुरस्कार वितरण समारोह के पश्चात मुख्य अतिथि ने औपचारिक रूप से टूर्नामेंट के समापन की घोषणा की।

#anugamini

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics