दिग्गजों के क्लब में मेग लैनिंग की एंट्री, पूरा किया 1000 रन

मुंबई । ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज क्रिकेटर और यूपी वॉरियर्ज की कप्तान मेग लैनिंग (Meg Lanning) ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में एक और सुनहरा अध्याय लिख दिया है। बुधवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए लैनिंग ने डब्ल्यूपीएल इतिहास में अपने 1000 रन पूरे कर लिए। वह इस प्रतिष्ठित आंकड़े तक पहुंचने वाली दुनिया की तीसरी बल्लेबाज बन गई हैं।

मेग लैनिंग से पहले केवल दो खिलाड़ी ही इस मुकाम को हासिल कर पाई हैं। इंग्लैंड की नैट सिवर-ब्रंट (मुंबई इंडियंस) इस सूची में शीर्ष पर हैं, जबकि भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने लैनिंग से ठीक एक दिन पहले (मंगलवार को) गुजरात जायंट्स के खिलाफ यह कारनामा किया था। लैनिंग की यह उपलब्धि उनकी निरंतरता और टी20 फॉर्मेट में उनकी महारत को दर्शाती है।

दिलचस्प बात यह है कि लैनिंग ने यह कीर्तिमान अपनी पूर्व टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए बनाया। पिछले तीन सीजन तक दिल्ली की कप्तानी करने वाली लैनिंग इस साल यूपी वॉरियर्स का नेतृत्व कर रही हैं। कप्तान के तौर पर उन्होंने न केवल टीम को स्थिरता दी है, बल्कि मोर्चे से अगुवाई करते हुए रन भी बटोरे हैं।

#anugamini

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics