मुख्यमंत्री इलेवन को मुख्य सचिव इलेवन से मिली हार

पाकिम : सिक्किम क्रिकेट एसोसिएशन (एसआईसीए) द्वारा आयोजित अंतर-विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन दिवस पर आज रंगपो स्थित सिक्किम क्रिकेट ग्राउंड में मुख्यमंत्री इलेवन और मुख्य सचिव इलेवन के बीच एक प्रदर्शनी मैच खेला गया।

मुख्यमंत्री इलेवन टीम की अगुवाई मुख्यमंत्री एवं एसआईसीए के मुख्य संरक्षक प्रेम सिंह तमांग ने की, जबकि मुख्य सचिव इलेवन के कप्तान मुख्य सचिव आर तेलंग थे। इस मैच का आयोजन विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच खेल भावना और सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया।

मुख्यमंत्री इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 116 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मुख्य सचिव इलेवन ने तीन विकेट से मैच जीत लिया। प्रदर्शनी मैच के बाद प्रथम अंतर-विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला ग्रामीण विकास विभाग और वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के बीच खेला गया।

#anugamini

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics