गंगटोक : मंगन जिला प्रशासन ने पुष्टि की है कि 1 जून 2025 के वाहन दुर्घटना में लापता हुए पर्यटकों को आधिकारिक रूप से मृत घोषित कर दिया गया है। डीसी अनंत जैन के अनुसार, यह घोषणा 2023 में जीएलओएफ के बाद जारी सरकारी अधिसूचना के तहत की गई है, जिसमें लापता व्यक्ति को एक महीने बाद मृत घोषित किया जा सकता है।
दुर्घटनाग्रस्त वाहन में कुल दस लोग सवार थे, जिनमें से एक व्यक्ति जीवित मिला, जबकि चालक सहित नौ लोग लापता रहे। अधिकांश पर्यटक ओडिशा से थे, जबकि उत्तर प्रदेश के नवविवाहित दंपति भी इसमें शामिल था। उनके परिजनों ने अभी तक मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए आवेदन नहीं किया है।
जिलाधिकारी जैन ने यह भी बताया कि इसी अधिसूचना का उपयोग 3 जून को छातेन में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में लापता सेना के जवानों पर भी किया गया। दस जवानों में से सात के शव मिल गए थे और तीन अब भी लापता थे। सेना के अनुरोध पर इन तीनों के मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कर दिए गए हैं।
#anugamini #sikkim
No Comments: