रचनात्मक डिजाइन पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

पाकिम : एमएसएमई प्रदर्शन बढ़ाने एवं तेज करने (रैंप) योजना के तहत राज्य के वाणिज्य एवं उद्योग विभाग द्वारा रचनात्मक डिजाइन पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज जिले के नामचेबोंग स्थित एशियन एनीमे एंड मांगा एकेडमी (आमा) कैंपस में समापन हुआ।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के पाकिम जिला अतिरिक्त राजनीतिक सचिव विशाल शर्मा ने मुख्य अतिथि और जल संसाधन ओएसडी गगन गुरुंग सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित थे। वहीं, नामचेबोंग जीपीयू की पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सकीला राई, डीआईसी जीएम जिग्मी भूटिया और सीड सेल के मुख्य समन्वयक राज लामा भी यहां विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विशाल शर्मा ने वाणिज्य व उद्योग विभाग, एमएसएमई विभाग और आमा स्टूडियो को जिले में क्रिएटिव डिजाइन ट्रेनिंग पहल लाने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि इस क्षेत्र में ऐसे स्टूडियो की उपस्थिति गर्व की बात है। उन्होंने सिक्किम की संस्कृति को दर्शाने वाली मांगा पुस्तक के लॉन्च पर प्रतिभागियों को बधाई दी और उन्हें सामूहिक रूप से काम करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही, उन्होंने ऐसी पहलों को आगे बढ़ाने में सहयोग के महत्व पर जोर दिया।

वहीं, रैंप एसपीआईयू केशव कुमार ने प्रतिभागियों को योजना की जानकारी दी और इसके तहत उपलब्ध सहायता तंत्रों के बारे में बताया, जिसमें उद्यमिता और वित्तीय जुड़ाव के अवसर शामिल हैं। उन्होंने उद्यम शुरू करने की प्रक्रिया भी समझाई और व्यापक बाजारों तक पहुंचने की क्षमता पर प्रकाश डाला। इसके बाद, राज लामा ने उद्यमियों का समर्थन करने के लिए सरकार द्वारा की गई विभिन्न पहलों और चल रहे कार्यों पर प्रकाश डाला और प्रतिभागियों को कार्यक्रम की अवधि के बाद भी अपनी रचनात्मक और उद्यमशीलता की गतिविधियों को जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

इसी तरह, आमा स्टूडियो के संस्थापक देवाकर बसनेत ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का अवलोकन प्रदान करते हुए उम्मीद जताई कि सिक्किम एनीमेशन का केंद्र बन सकता है, जिसका व्यापक उद्देश्य स्टूडियो और ट्रेनिंग पहल के माध्यम से रचनात्मकता को बढ़ावा देना है। प्राप्‍त

जानकारी के अनुसार, विगत 6 जनवरी को शुरू हुए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में एनीमे और मांगा पर 20 दिन का सघन पाठ्यक्रम कराया गया। इसमें कुल 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

आज समापन सत्र के दौरान, ‘वन स्टोरी, फोर पर्सपेक्टिव्स’ नामक एक मांगा बुक लॉन्च की गई। साथ ही, स्टूडियो कापी के ट्रेनर्स और प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के अपने अनुभव शेयर किए।

#anugamini #sikkim

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics