गंगटोक : सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर (Om Prakash Mathur) ने रामनवमी पर्व की पूर्व संध्या पर आज एमजी मार्ग पर आयोजित ध्वज यात्रा (कलश यात्रा, शोभा यात्रा) में प्रमुख अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग की विशेष उपस्थिति रही।
लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण एवं धार्मिक विभाग के मंत्री सोनम लामा, जो रामोत्सव समिति के मुख्य संरक्षक भी हैं, के नेतृत्व में रामोत्सव समिति के अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकारी सदस्यों ने राज्यपाल महोदय का हार्दिक स्वागत किया। इस दौरान मंत्रीमंडल के सदस्यगण, वरिष्ठ अधिकारीगण, जन प्रतिनिधिगण, रामोत्सव आयोजन समिति के पदाधिकारी तथा भारी संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।
राज्यपाल महोदय ने एमजी मार्ग पर निकाली गई ध्वज यात्रा में शामिल होकर रामनवमी उत्सव की अपनी शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक एकता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समारोह के दौरान वातावरण भक्तिमय रहा और बार-बार ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से माहौल गूंज उठा। श्री राम कथा नव दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 27 मार्च से 4 अप्रैल 2026 तक ठाकुरबाड़ी मंदिर में भव्य रूप से आयोजित हो रहा है।
#anugamini
No Comments: