राज्यपाल ने हनुमान टोक मंदिर में की पूजा

गंगटोक : आज हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने हनुमान टोक स्थित हनुमान मंदिर में माथा टेककर समस्त विश्व के कल्याण, शांति एवं समृद्धि के लिए पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग की भी उपस्थित रहे। 17 माउंटेन डिविजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) मेजर जनरल एमएस राठौर, विभिन्न मंत्रीगण, राज्य के पुलिस महानिदेशक, वरिष्ठ अधिकारीगण तथा भारी संख्या में श्रद्धालु भी उपस्थित रहे।

राज्यपाल की उपस्थिति में 17 माउंटेन डिविजन द्वारा हवन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणपति जी की आराधना तथा भगवान शिव का जलाभिषेक करने के साथ हुई। इसके पश्चात् माननीय राज्यपाल ने भक्तजनों के साथ हवन में सम्मिलित होकर आहुति दी। तत्पश्चात् हनुमान बाबा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान “जय श्री राम” के उद्घोष से वातावरण राममय हो उठा।

#anugamini

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics