गंगटोक : सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने आज नई दिल्ली में भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की।
इस महत्वपूर्ण बैठक में, राज्यपाल ने उपराष्ट्रपति को सिक्किम में चल रही विभिन्न विकासात्मक पहलों की विस्तृत जानकारी दी और राज्य की प्रगति से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया।
इसी कड़ी में, आज राज्यपाल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सामरिक महत्व के विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई जिसमें सिक्किम के सीमावर्ती क्षेत्रों के सतत विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े हुए मुद्दे शामिल रहे।
इसके अतिरिक्त, राज्यपाल महोदय और माननीय रक्षा मंत्री ने हाल ही में मंगन जिले में आई प्राकृतिक आपदा पर भी चर्चा की।
#anugamini #sikkim
No Comments: