नामची : माघे संक्रांति मेले के अवसर पर सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर (Om Prakash Mathur) ने सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के साथ आज जोरथांग में नवनिर्मित उप-मंडलीय प्रशासनिक केंद्र का औपचारिक उद्घाटन किया।
यह नया भवन आधुनिक प्रशासनिक सुविधा के रूप में विकसित किया गया है, जिसमें बेसमेंट, भूतल और कई ऊपरी मंजिलें शामिल हैं। इसमें आवश्यक कार्यालय अवसंरचना और जनोन्मुख सेवाओं की सुविधाएं हैं, जिनसे त्वरित और नागरिक–अनुकूल सेवा प्रदान हो सके। भवन में प्रशासनिक कार्यालय, आधिकारिक कक्ष, सम्मेलन कक्ष, अभिलेख कक्ष, ओपन ऑफिस स्पेस, पर्याप्त पार्किंग और अन्य सहायक अवसंरचना शामिल हैं।
नए परिसर में स्थित उप-मंडलीय दंडाधिकारी कार्यालय के साथ उप-मंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ), वाणिज्य कर प्रभाग, मत्स्य विभाग तथा अन्य कई विभागों के कार्यालय भी कार्य करेंगे, जिससे प्रशासनिक समन्वय और जनसुलभता मजबूत होगी।
उद्घाटन के अवसर पर भवन एवं आवास विभाग के मंत्री श्री भीम हांग लिम्बू, क्षेत्रीय विधायक श्री मदन सेंचुरी, एनजेएनपी की उपाध्यक्ष सुश्री निकिता राई, सिक्किम के पुलिस महानिदेशक श्री अक्षय सचदेव, भवन एवं आवास विभाग के सचिव सह पीसीई आशा गुरूंग, नामची की जिला कलेक्टर सुश्री अनुपा तामलिंग, डीआईजी नामची रेंज श्री हेमराज राई, अतिरिक्त जिला कलेक्टर नामची सुभाष घिमिरे और सुश्री त्रीसंग तामांग, एसडीएम जोरथांग योगेन स्यांगदेन तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
#anugamini #sikkim
No Comments: