स्कॉच अवार्ड 2025 : आईपीआर विभाग अपनी दो पहलों के लिए बना सेमिफाइनलिस्ट

गंगटोक : सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (IPR) ने राज्य के लिए गौरव का क्षण प्रस्तुत करते हुए प्रतिष्ठित स्कॉच अवॉर्ड 2025  (SKOCH Award 2025) में अपनी दो अभिनव पहलों क्रिएटिव हब तथा सिक्किम ओडिसी  एआर मोबाइल गेम के बल पर सेमीफाइनलिस्ट स्थान हासिल किया है।

इन दोनों पहलुओं को सिक्किम राज्य स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विकसित किया गया था। इस उपलब्धि के लिए विभाग को स्कॉच ऑर्डर ऑफ मेरिट से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नई दिल्ली से स्कॉच समूह के उपाध्यक्ष डॉ गुरशरण धंजाल द्वारा वर्चुअल माध्यम से प्रदान किया गया।

जूरी एवं उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए आईपीआर निदेशक सुनील कुमार मोथे ने स्कॉच समूह के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने दोनों पहलों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह सफलता राज्य सरकार के निरंतर सहयोग का परिणाम है। उन्होंने मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग का भी हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया, जिन्होंने इन पहलों के संचालन में मार्गदर्शन और प्रोत्साहन प्रदान किया।

उल्लेखनीय है कि स्कॉच अवॉर्ड देश में शासन, नवाचार, सार्वजनिक सेवा वितरण और नागरिक-केंद्रित पहलों के लिए दिया जाने वाला एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान है। यह पुरस्कार उन प्रभावी एवं अनुकरणीय परियोजनाओं को मान्यता देता है, जिन्हें सरकारी विभागों, सार्वजनिक संस्थानों और विभिन्न संगठनों द्वारा पारदर्शी एवं समावेशी विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्रियान्वित किया जाता है।

#anugamini #sikkim

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics