सिक्किम अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव : फिल्मकारों के सम्मान में धन्यवाद समारोह आयोजित

गंगटोक : सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से आज सूचना भवन के सम्मेलन कक्ष में सिक्किम अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 से जुड़े फिल्मकारों के सम्मान में एक धन्यवाद समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में सिक्किम संगीत, नाटक, नृत्य एवं फिल्म बोर्ड के अध्यक्ष ताशी छिरिंग भूटिया (Tashi Tshering Bhutia) ने फिल्मकारों के सहयोग और योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस फिल्म महोत्सव ने सिक्किम के उभरते फिल्मकारों के लिए नए अवसर सृजित किए हैं। साथ ही उन्होंने भविष्य में भी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के साथ समन्वय बनाए रखते हुए कार्य करने का आह्वान किया।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अध्यक्ष आशित राई ने महोत्सव के सफल आयोजन पर संतोष व्यक्त करते हुए फिल्मकारों द्वारा दिए गए सहयोग और समन्वय की सराहना की। इस अवसर पर विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले फिल्मकारों को सहभागिता प्रमाण पत्र एवं मानदेय प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित संवाद सत्र में फिल्मकारों ने महोत्सव से जुड़े अपने अनुभव भी साझा किए।

इससे पूर्व, कार्यक्रम का स्वागत भाषण आईपीआरडी के निदेशक सुनील कुमार मोथे  ने दिया। कार्यक्रम में उपनिदेशक (हेराल्ड) पवित्रा छेत्री, उपनिदेशक (ई-न्यूज) सुभाष शर्मा, उपनिदेशक (फोटो सेक्शन) केशप कुमार छेत्री सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में आईपीआरडी की विशेष सचिव अनीता सुब्बा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

#anugamini

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics