सोरेंग : अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत बूम रेशी जीपीयू में डीएचईडब्लयू द्वारा पीढि़यों बीच जुड़ाव कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य बुजुर्गों और बच्चों के बीच जुड़ाव को मजबूत करना था।
कार्यक्रम की शुरुआत बुजुर्गों और उनके पोते-पोतियों के साथ कलुक बाजार से कलुक स्कूल तक वॉकथॉन से हुई। इसमें पंचायत अध्यक्ष भरत कुमार छेत्री, पंचायत सदस्य मान सिंह लिम्बू, पंचायत सदस्य रोशनी और तरुण लेप्चा शामिल हुए। कार्यक्रम की मेजबानी आदित्य सुब्बा ने की।
इस अवसर पर सीडीपीओ सह डीडी श्रीमती गौरी तमांग ने पीढि़यों के बीच जुड़ाव के महत्व पर जोर देते हुए बुजुर्गों के अधिकारों और कल्याण पर बात की। वहीं, सीनियर वेलफेयर ऑफिसर और रिसोर्स पर्सन प्रतिभा तमांग ने अटल वयो अभ्युदय योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए इसके उद्देश्य और फायदे बताए। उन्होंने प्रतिभागियों को आदि कर्म योगी योजना और सामाजिक कल्याण विभाग की दूसरी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया।
कार्यक्रम के दौरान मौजूद बुजुर्गों और बच्चों को उपहार दिए गए। अंत में पंचायत सदस्य मान सिंह लिम्बू इस पहल की तारीफ करते हुए वरिष्ठ नागरिकों की भलाई को बढ़ावा देने में सामुदायिक हिस्सेदारी की अहमियत पर जोर दिया।
#anugamini #sikkim
No Comments: