पाकिम : नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पाकिम जिले में कुल 10 उम्मीदवार अपने-अपने वार्डों से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं।
नगर निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी रोहन अगवाने द्वारा सभी निर्वाचित उम्मीदवारों को औपचारिक रूप से निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। पाकिम नगर पंचायत के तहत कार्तोक वार्ड से इंचुंग भूटिया, डुगालाखा वार्ड से रोजी गुरुंग, बस्नेत गांव वार्ड से भीम माया छेत्री, पाकिम बाजार वार्ड से राकेश बस्नेत और डिक्लिंग–चालामथांग वार्ड से संचमाया तमांग निर्विरोध चुने गए हैं।
इसी तरह रंगपो नगर पंचायत के अंतर्गत माझिटार वार्ड से संजू मंगर, माइनिंग वार्ड से राधा प्रधान, मंडी बाजार वार्ड से संजीव कुमार खाती, रंगपो अपर बाजार वार्ड से पिंकू कुमार प्रसाद और चानाटार वार्ड से लारिश्ना तमांग निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। सभी निर्वाचित उम्मीदवार सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) से संबंधित हैं।
#anugamini
No Comments: