गंगटोक : विश्व स्तर पर प्रशंसित जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के संस्थापक टीमवर्क आर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से आगामी 26 से 28 अप्रैल तक आयोजित होने वाले सिक्किम कला एवं साहित्य महोत्सव की तैयारी को लेकर आज राज्य शिक्षा विभाग के तहत छात्र कल्याण बोर्ड द्वारा एक बैठक आयोजित की गई।
विधायक आदित्य गोले की अध्यक्षता में हुई बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव सीएस राव, आबकारी सचिव येशे योंगदा, पर्यटन सचिव श्रीमती होंडाला ग्यालछेन, गंगटोक डीसी तुषार निखारे, एडीसी सिसुम वांगचुक भूटिया, मुख्यमंत्री के एपीएस छिरिंग वांगचुक लेप्चा, संस्कृति विभाग की चेयरपर्सन श्रीमती भीम कुमारी शर्मा, मुख्यमंत्री के ओएसडी रेवाज छेत्री, छात्र कल्याण बोर्ड चेयरपर्सन सोनम चोपेल शेरपा और अन्य शामिल हुए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आयोजन टीम के साथ इस पहली समन्वय बैठक में महोत्सव की शुरुआती योजना, समन्वियत काम करने की रणनीति और महोत्सव को सिक्किमी युवाओं के लिए एक जरूरी सांस्कृतिक एवं साहित्यिक मंच बनाने के बड़े विजन पर फोकस किया गया। चर्चाओं में समावेशिता, छात्रों की सक्रिय संलग्नता के साथ स्थानीय कला, साहित्य एवं और बौद्धिक चर्चा को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
#anugamini #sikkim
No Comments: