गंगटोक : आज लोकभवन, सिक्किम में ब्लैक कैट डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग, मेजर जनरल एमएस राठौर ने सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर मेजर जनरल राठौर ने राज्यपाल के मार्गदर्शन के अंतर्गत भारतीय सेना, राज्य सरकार तथा निजी क्षेत्र के सहयोग से चल रही विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी दी।
जिनमें प्रमुख रूप से प्रेरणा स्थल, जनरल सगत सिंह स्मारक, नाथुला-चोला पर्यटन स्थल,बाबा हरभजन सिंह मंदिर के विकास तथा पर्यटकों के लिए बेहतर व्यवस्थाओं जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की प्रगति की जानकारी दी।
मेजर जनरल राठौर ने यह भी अवगत कराया कि दिसंबर के उत्तरार्ध एवं जनवरी माह में पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है, फलस्वरूप सिक्किम के पर्यटन क्षेत्र को गति प्राप्त हुई है। राज्यपाल ने इन प्रयासों के लिए भारतीय सेना की सराहना की है।
#anugamini #sikkim
No Comments: