एलबी दास ने जल परियोजना का किया निरीक्षण

पाकिम : पश्चिम पांडाम के विधायक सह आईटी सलाहकार एलबी दास के नेतृत्व में दो दिवसीय क्षेत्रीय निरीक्षण यात्रा आज समाप्त हो गयी। कल 16 फरवरी को तामजे नदी (16 माइल) से शुरू हुई इस ट्रेक में याकतेन तक लगभग 34 किलोमीटर का सफर तय किया गया। इसका उद्देश्य क्षेत्र के लिए मेगा पेयजल परियोजना का ऑन-साइट मूल्यांकन और दस्तावेजीकरण करना था।

इस निरीक्षण के पहले दिन, विधायक दास ने तामजे नदी में इनटेक पॉइंट और पानी के स्रोत की जांच के साथ ही रास्ते में पाइपलाइन एवं कार्य प्रगति की समीक्षा की और पाइपलाइन कॉरिडोर के हिस्सों को देखा। साथ ही, परियोजना की निगरानी, क्वालिटी कंट्रोल और कार्यान्वयन पक्का करने के लिए फील्ड विजिट भी किया गया। वहीं, दूसरे दिन याकतेन से सेंट्रल पेंडम तक निरीक्षण में लगभग 8 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय की गई।

इस संबंध में, ग्रामीण विकास विभाग के जूनियर इंजीनियर बिपिन प्रधान ने बताया कि परियोजना के तहत पहचाने गए हिस्से में लगभग 8 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई जानी है, जिसे 2027 के बीच तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

इस निरीक्षण में सेंट्रल पेंडाम जिला पंचायत विवेक छेत्री, आरएनपी अध्यक्ष संजीव खाती, आरएनपी काउंसलर पिंकू प्रसाद, पंचायत सदस्य देवेंद्र खतिवाड़ा, फार्मा कंपनियों के लिए राज्य सरकारी संयोजक हरि दंगाल, छोगो आरओ कृष्ण दहल एवं बीओ नारद अधिकारी, ग्रामीण विकास विभाग के सहायक एवं कनिष्ठ अभियंता एवं अन्य लोग भी मौजूद थे।

#anugamini #sikkim

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics