एसटीएनएम अस्पताल में जून से शुरू होगी किडनी प्रत्यारोपण सेवाएं: जीटी ढुंगेल

गंगटोक : स्वास्थ्य मंत्री जीटी ढुंगेल (G.T. Dhungel) ने कहा है कि एसटीएनएम अस्पताल में आगामी जून माह से किडनी प्रत्यारोपण सेवाएं शुरू की जाएंगी। इससे पहले मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने भी घोषणा की थी कि सिक्किम में कुछ ही महीनों में किडनी प्रत्यारोपण सेवाएं शुरू होंगी। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इसके लिए आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि कोलकाता के नारायण आरएन टैगोर अस्पताल के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर की प्रक्रिया चल रही है। इस सहयोग से राज्य में प्रत्यारोपण सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। मंत्री ने कहा कि सिक्किम में बड़ी संख्या में मधुमेह रोगी होने के कारण किडनी प्रत्यारोपण सुविधाएं आवश्यक हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस सेवा के लिए राज्य में आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध है।

#anugamini #sikkim

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics