पांग ल्हाब सोल उत्सव में शामिल हुए राज्यपाल व मुख्यमंत्री

गंगटोक : मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने रविवार को छुगलाखांग के पावन प्रांगण में राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर की गरिमामयी उपस्थिति में पांग ल्हाब सोल उत्सव 2025 में भाग लिया। इस अवसर पर शाही परिवार, आचार्य तुल्कु  एवं खेनपो, गणमान्य व्यक्तित्व तथा बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने सिक्किम के रक्षक देवता कंचनजंघा को नमन किया और शांति, सौहार्द व एकता के उस भाव को सुदृढ़ किया, जिसके प्रतीक रूप में पांग ल्हाब सोल मनाया जाता है। छुगलाखांग ट्रस्ट द्वारा, धार्मिक कार्य विभाग एवं अन्य सहयोगी संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस भव्य समारोह में आस्था और संस्कृति का अद्भुत समन्वय देखने को मिला।

मुख्यमंत्री तमांग ने इस पावन अनुष्ठान और आध्यात्मिक अनुष्ठानिक विधियों में शामिल होने का अवसर प्रदान करने हेतु गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है कि मैंने इस आध्यात्मिक रूप से समृद्ध अनुभव का हिस्सा बनकर हमारी परंपराओं की गहराई को नज़दीक से देखा, जिन्हें इतनी निष्ठा के साथ सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने छुगलाखांग ट्रस्ट का उनके स्नेहपूर्ण आमंत्रण और आतिथ्य के लिए विशेष आभार प्रकट किया, जिससे यह आयोजन सभी उपस्थित लोगों के लिए अविस्मरणीय और सार्थक बन गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सिक्किम की समृद्ध आध्यात्मिक धरोहर का प्रतीक पांगतोएड चाम  (योद्धा नृत्य) रहा, जिसे गहरी श्रद्धा और दक्षता के साथ प्रस्तुत किया गया।

#anugamini #sikkim

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics