सीमा सड़क महा निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह पहुंचे सिक्किम

जीएलओएफ के बाद सड़क बुनियादी ढांचे की समीक्षा की

गंगटोक : 2023 के ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड के बाद सड़क बुनियादी ढांचे की बहाली और स्थिरता के उपायों की समीक्षा करने हेतु सीमा सड़क महा निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह ने आज सिक्किम का दौरा किया।

इस दौरान, उन्होंने सेना के त्रिशक्ति कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल मन राज सिंह मान से बातचीत की। साथ ही, लंबे समय तक कनेक्टिविटी और आपदा स्थिरता के लिए समन्वित नागरिक-सैन्य प्रयासों को सुनिश्चित करने के लिए सिक्किम के मुख्य सचिव रविंदर तेलंग से भी मुलाकात की।

डीजीबीआर की चर्चाओं में, सिक्किम के नाजुक और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में विश्वसनीय हर मौसम में कनेक्टिविटी सुनिश्चित की दिशा में बाढ़ से क्षतिग्रस्त सडक़ों की बहाली और बेहतरी, कमजोर हिस्सों को मजबूत करने, ढलान स्थिरीकरण, जल निकासी सुधार और सुरक्षात्मक कार्यों पर ध्यान केंद्रित किया गया। भविष्य की चरम मौसमीय घटनाओं के प्रभाव को कम करने के लिए जलवायु-लचीले ढांचागत समाधान अपनाने पर भी जोर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि जीएलओएफ के तुरंत बाद, भारतीय सेना ने त्रिशक्ति कोर के तहत नागरिक अधिकारियों को सहायता देने के लिए तेज प्रतिक्रिया दी। सेना की टुकडि़यों को निकासी एवं चिकित्सा सहायता, मलबा हटाने और महत्वपूर्ण सडक़ लिंक को फिर से खोलने के लिए तैनात किया गया था, जिससे चुनौतीपूर्ण इलाके और मौसम की स्थिति में दूरदराज और कटे हुए क्षेत्रों तक पहुंच बहाल हुई। इसके अलावा, इंजीनियर संसाधनों ने आवश्यक आपूर्ति और सेवाओं की आवाजाही बनाए रखने के लिए अस्थायी कनेक्टिविटी समाधान स्थापित किए।

इसके अलावा, बचाव अभियान के तहत त्रिशक्ति कोर ने प्रभावित क्षेत्रों में निरंतर लॉजिस्टिक्स एवं चिकित्सा सहायता और सामुदायिक आउटरीच के साथ-साथ ढांचागुत सुविधाओं को मजबूत करने, वैकल्पिक एलाइनमेंट और आपदा-शमन उपायों को प्राथमिकता देने के लिए सीमा सडक़ संगठन और राज्य सरकार के साथ घनिष्ठ समन्वय जारी रखा है।

#anugamini #sikkim

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics