मल्ली बाजार को उच्च जोखिम क्षेत्र घोषित करने की मांग

मल्ली : सिक्किम के मल्ली बाजार के निवासियों ने तीस्ता नदी की बाढ़ से बार-बार हो रहे नुकसान के चलते क्षेत्र को उच्च जोखिम क्षेत्र घोषित करने की मांग की है।

मीडिया से बातचीत में मल्ली बाजार विकास एवं प्रबंधन समिति के महासचिव महेंद्र प्रधान ने कहा कि 4 अक्टूबर 2023 को आई ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (जीएलओएफ) से बाजार क्षेत्र में भारी तबाही हुई थी। उन्होंने बताया कि इस दौरान तीस्ता नदी का जलस्तर लगभग 300 मीटर तक बढ़ गया, जिससे दुकानों, बुनियादी ढांचे और लोगों की आजीविका को गंभीर नुकसान पहुंचा।

प्रधान ने आरोप लगाया कि कालिम्पोंग (पश्चिम बंगाल) की ओर एनएचआईडीसीएल द्वारा बनाए जा रहे सुरक्षा दीवार के निर्माण से स्थिति और बिगड़ गई है। उनके अनुसार, इस निर्माण कार्य से नदी का प्रवाह सिक्किम की ओर मुड़ गया है, जिससे मेल्ली बाजार में कटाव और नुकसान बढ़ गया है।

निवासियों ने निर्माण कार्य को तत्काल रोकने की मांग की है। वे पहले ही पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और गृह सचिव को ज्ञापन सौंप चुके हैं और सोमवार को सिक्किम के मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपने वाले हैं। निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया और निर्माण कार्य नहीं रोका गया, तो वे आंदोलन तेज करेंगे और जरूरत पड़ने पर अदालत का रुख भी करेंगे।

#anugamini #sikkim

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics