गंगटोक : सिक्किम के सूचना एवं जन संपर्क विभाग के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज मिंतोकगांग में मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग (Prem Singh Tamang) से मुलाकात कर उन्हें ‘क्रिएटिव हब’ और ‘सिक्किम ओडिसी’ ऑगमेंटेड रियलिटी गेम के लिए हाल ही में मिले सिल्वर स्कॉच पुरस्कार सौंपे। इसके साथ ही, मार्च महीने में होने वाले सिक्किम फिल्म फेस्टिवल 2026 का आधिकारिक पोस्टर भी औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री को दिया गया।
उक्त प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व आईपीआर सचिव अन्नपूर्णा आले कर रही थीं, और इसमें मुख्यमंत्री के प्रेस सचिव यूगन तमांग, आईपीआर निदेशक सुनील कुमार मोथे, अतिरिक्त निदेशक बिशाल खवास और डेटा एनालिस्ट कर्मा लामा भी शामिल थे।
उल्लेखनीय है कि बीते 10 जनवरी को देश की राजधानी नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में हुए 105वें स्कॉच समिट में आईपीआर विभाग ने यह सम्मान प्राप्त किया। जोरथांग माघे संक्रांति मेला में आईपीआर विभाग की एक खोजपरक मंच ‘क्रिएटिव हब’ रचनात्मक संगठन, उद्यमियों और समुदायों के हितधारकों को एक साथ लाकर सिक्किम की पारंपरिक विरासत एवं संस्कृति के साथ-साथ आधुनिक तकनीक और इनोवेशन को दिखाता है।
वहीं, ‘सिक्किम ओडिसी’ एक एआर गेम है जिसे आईपीआर विभाग ने राज्य गठन के 50 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए विकसित किया है। 2025 में रिलीज होने वाला यह गेम कल्चरल एजुकेशन और फिटनेस को टेक्नोलॉजी के साथ मिलाकर खिलाडिय़ों को वास्तविक दुनिया की जगहों पर जाने, एआर क्लू इक_ा करने और इनाम जीतने का अवसर देता है।
#anugamini #sikkim
No Comments: