गंगटोक : आगामी 16 मई को होने वाले सिक्किम राज्य गठन के स्वर्ण जयंती समारोह की योजनाओं, लॉजिस्टिक और प्रमुख व्यवस्थाओं पर चर्चा करने हेतु आज यहां मुख्य सचिव आर तेलंग की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक हुई जिसमें विभिन्न विभागाध्यक्षों और वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रही।
बैठक के दूसरे भाग के दौरान विभागों ने प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने काम और प्रगति को प्रदर्शित किया, जिसमें राज्य के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर उनके योगदान को दर्शाया गया। प्रस्तुतियों में संबंधित विभागों की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए पूरे एवं जारी कार्यों का विवरण दिया गया।
इन प्रस्तुतियों में गंगटोक नगर निगम ने रिज पार्क के विकास पर अपडेट जानकारी प्रस्तुत की, जिसमें ग्लास हाउस निर्माण, नेहरू प्रतिमा की स्थापना, फुटपाथ का जीर्णोद्धार, व्हीलचेयर की सुगमता में वृद्धि शामिल हैं। वहीं, शहरी विकास विभाग ने राजधानी में जीर्णोद्धार और कायाकल्प परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसमें विभिन्न स्थानों पर रंगीन और राष्ट्रीय ध्वज लगाना और अन्य विकास पहल शामिल हैं। इसके साथ ही, पर्यटन व नागरिक उड्डयन विभाग ने भी अपनी विभिन्न पहलों पर प्रकाश डाला। विभाग ने तीन जिलों में हेरिटेज वॉक, समूचे जिले में गतिविधियों, स्ट्रीट फूड फेस्ट, एनएच-10 पर एलईडी स्क्रीन स्थापना एवं अन्य शामिल रहे।
इसके अलावा, बैठक में बिजली विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, सूचना व जनसंपर्क विभाग, सडक़ एवं पुल विभाग और पशुपालन व पशु चिकित्सा सेवा विभाग की ओर से भी विभिन्न पहलों और राज्य स्वर्ण समारोह में योगदान की प्रगति पर प्रकाश डाला। इन प्रस्तुतियों में के दौरान मुख्य सचिव ने विभाग प्रमुखों को प्रभावी सलाह देते हुए उनका मार्गदर्शन किया और अपने विचार रखे। उन्होंने विभागाध्यक्षों से जन जागरूकता के लिए इवेंट ब्रोशर और पैम्फलेट बनाने का अनुरोध किया। उन्होंने यह भी कहा कि ब्रोशर राज्य दिवस से पहले मुख्यमंत्री की समीक्षा को सुविधाजनक बनाएंगे। इसके अतिरिक्त, मुख्य सचिव ने आयोजनों के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जन जागरूकता बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया।
#anugamini #sikkim
No Comments: