मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने नरेन गुरुंग को दी बधाई

गंगटोक : सिक्किम के प्रसिद्ध लोक नर्तक और गायक नरेन गुरुंग को पद्मश्री सम्‍मान प्रदान करने पर मुख्‍यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने उन्‍हें हार्दिक बधाई दी है।

अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर बधाई संदेश में मुख्‍यमंत्री ने कहा कि भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में प्रतिष्ठित पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर नरेन गुरुंग को हार्दिक बधाई।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि यह गौरवपूर्ण उपलब्धि सिक्किम की समृद्ध लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और बढ़ावा देने में नरेन गुरुंग के असाधारण योगदान का प्रतिबिंब है। उनके समर्पण और कलात्मकता ने हमारे राज्य को बहुत गौरव दिलाया है। सिक्किम के लोगों की ओर से, मैं उनकी निरंतर सफलता और आगे की प्रेरणादायक यात्रा के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

#anugamini #sikkim

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics