sidebar advertisement

चुनाव जीतने के लिए असंभव घोषणाएं कर रहे हैं चामलिंग : कृष्‍ण लेप्‍चा

गंगटोक । Sikkim Krantikari Morcha (एसकेएम) के राज्यस्तरीय प्रचार-प्रसार शाखा के महासचिव कृष्ण लेप्चा ने कहा है कि सिक्किम की जनता को भ्रम की स्थिति में रखकर 25 वर्षों तक शासन करने वाली Sikkim Democratic Front (एसडीएफ) पार्टी और इसके नेता Pawan Chamling आज भी उसी तरह की गंदी राजनीति कर रहे हैं। इसका ज्वलंत उदाहरण है कि वे वर्तमान में चुनाव प्रचार के नाम पर आसमानी फल काटने की असंभव घोषणा कर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। लेकिन, सिक्किम की जनता इस बात को पचा नहीं पा रही है और उन्हें सिक्किम की राजनीति से हमेशा के लिए विदाई देने का निर्णय कर लिया है।

लेप्चा ने कहा कि 25 वर्षों तक खाली पैर लोगों से नारे लगवाने वाले और गरीबों का खून-पसीना चूसने वाले शोषक-सामंतवादी की उपाधि पाने वाले पवन चामलिंग झूठ, फरेब के साथ गांव में घुसने की हिम्मत कैसे कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनसरोकार का कोई मुद्दा नहीं मिलने के कारण चुनाव के समय जो मुंह में आ रहा है, उसकी घोषणा कर रहे हैं, यह लज्जास्पद बाद है। श्री लेप्चा ने कहा कि एसकेएम पार्टी ने सिक्किम के लोगों के कल्याण के लिए अच्छा काम किया है। यह देखकर चामलिंग समझ गए हैं कि वे दोनों क्षेत्रों से चुनाव हार जाएंगे।

इसलिए प्रचार के दौरान वे अब अपने भाषण में कह रहे हैं कि उन्हें जो पसंद आएगा, वैसा ही करेंगे। इसलिए हैरान होकर जनता से तरह-तरह के वादे कर रहे हैं। वह तरह-तरह की हवाई बातें कह रहे हैं। यदि चामलिंग दूरदर्शी नेता होते तो उनके 25 वर्ष के शासनकाल में सिक्किम को प्रथम श्रेणी का राज्य बना देना चाहिए था। लेकिन उन्होंने सिक्किम की सारी संपत्ति का इस्तेमाल करके खुद को और अपने परिवार को अरबपति बनाने में उपयोग किया। वहीं सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा पार्टी के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री गोले के नेतृत्व में चामलिंग अब पिछले पांच वर्षों के दौरान सिक्किम सरकार द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों को देखकर लोगों के लिए योजनाओं की घोषणा कर रहे हैं।

उन्‍होंने कहा कि सिक्किम की जनता भली-भांति जानती है कि उनके 25 वर्षों के शासनकाल में उन्हें क्या सुविधाएं मिली। 25 साल से सिक्किम को चूसने वाले चामलिंग लोगों के वोटों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए शातिराना चाल चलकर एसकेएम सरकार पर बेलगाम होने का आरोप लगा रहे हैं। लेकिन एसडीएफ सरकार ने जो काम 25 साल में नहीं किया, उसे एसकेएम ने महज पांच साल में कर दिखाया है, यह देखकर चामलिंग अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं।

मुख्यमंत्री गोले ने तत्काल सिक्किम पर लगे विदेशियों के अपमान को दूर कर संपूर्ण सिक्किम का सिर ऊंचा कर दिया है। सिक्किम की जनता अच्छी तरह समझ चुकी है कि कौन सिक्किम को बर्बाद कर रहा है, जो सिक्किम बचाओ अभियान के नाम पर ‘चामलिंग परिवार बचाओ’ का अभियान चला रहे है। हालांकि, सिक्किम के लोग अब सभी पहलुओं में जागरूक, बुद्धिमान और विवेकशील हो गए हैं। सिक्किम के मतदाता भी समझ गये हैं कि चामलिंग की घोषणा महज कागजी धोखा है।

पहाड़ों का सूरज बन चुके चामलिंग आज भी खुद को सिक्किम का राजा मानते हैं और उसी हिसाब से दूसरों का कोई जन हितैषी काम नहीं देख पाते। सिक्किम के लिम्बू-तमांग समुदाय को पांच बार सिक्किम विधानसभा में सीटें दिलाने में असफल रहे चामलिंग अब घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं और घोषणा कर रहे हैं कि अगर वह सत्ता में आए तो सभी के साथ न्याय करेंगे। चामलिंग की मानसिकता है कि वह सही हैं और दूसरे गलत हैं। इस वजह से उन्हें एसकेएम सरकार द्वारा किये गये जनोन्मुखी कार्य नजर नहीं आते हैं।

सिक्किम में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में एसकेएम सरकार द्वारा किए गए कार्यों की आज पूरी दुनिया प्रशंसा कर रही है। वह सिक्किम में गरीब परिवारों के मरीजों को मिलने वाली सेवाओं और सुविधाओं को वहन करने में सक्षम नहीं हैं, अब बच्चे सरकारी खर्च पर देश और विदेश में चिकित्सा और इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। आज के चुनावी माहौल में सभी राजनीतिक दलों को खुलकर प्रचार करने का मौका और आजादी मिल गयी है। एसडीएफ शासनकाल में चुनाव प्रचार के दौरान विपक्षी दलों की ओर से आने वाली बाधाओं-समस्याओं का किसी को सामना नहीं करना पड़ता। एसकेएम पार्टी का दावा है कि सिक्किम में इतना खुला माहौल पहले कभी नहीं रहा।

#anugamini #sikkim

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sidebar advertisement

National News

Politics