जनगणना 2027 : सुपरवाइजरों व गणनाकारों के लिए प्रशिक्षण शुरू

गेजिंग : 16 अप्रैल से 15 मई तक आयोजित किये जाने वाले जनगणना 2027 के पहले चरण को लेकर आज गेजिंग जिला पंचायत सभागार में सुपरवाइजरों और गणनाकारों के दूसरे बैच का तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। इस प्रशिक्षण में गेजिंग ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के अधिकारी शामिल हो रहे हैं।

आज इस प्रशिक्षण के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य जनगणना अधिकारी सह गेजिंग जिला कलेक्टर तेनजिंग डी. डेनजोंग्‍पा उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को अधिकारियों की भूमिकाओं और जिम्मेदारियों के बारे में बताते हुए जनगणना कार्यों को ठीक से पूरा करने के लिए व्यक्तिगत सटीकता के महत्व पर जोर दिया। साथ ही, उन्होंने पिछली जनगणनाओं के अनुभवों को भी साझा किया और वर्तमान डिजिटल जनगणना प्रणाली की ओर हुए बदलाव पर प्रकाश डाला।

वहीं, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेश राई ने भी गणनाकारों की भूमिकाओं और जिम्मेदारियों पर जोर देने के साथ ही विश्वसनीय जनगणना डेटा सुनिश्चित करने के लिए सटीकता और लगन की आवश्यकता पर भी बल दिया। कार्यक्रम में गेजिंग एसडीएम सह प्रभारी अधिकारी संदेश सुब्बा, एमईओ गोपाल शर्मा, अतिरिक्त प्रभारी अधिकारी रोशन शर्मा और गेजिंग शहरी एएलसी तिलक चंद शर्मा के अलावा जनगणना निदेशालय से सांख्यिकीय अन्वेषक ग्रेड-2 रत्नाकर बारिक और सोनू राम भी मौजूद थे। वहीं, प्रशिक्षण सत्रों का संचालन क्षेत्र प्रशिक्षकों-गेजिंग बीडीओ गाराप दोरजी भूटिया और देंताम बीडीओ वोंगदी भूटिया द्वारा किया गया।

प्रशिक्षण के पहले दिन सैद्धांतिक सत्र आयोजित किए गए, जिनमें विषयों को विस्तार से शामिल किया गया। इन सत्रों में गणनाकारों और सुपरवाइजरों को जनगणना कार्यों को प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए आवश्यक ज्ञान से लैस करने हेतु विस्तृत निर्देश दिए गए।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics