प्रगति, विकास और लोगों की सेवा के लिए एक आंदोलन है भाजपा : डीआर थापा

दस प्रमुख लोगों ने थामा भाजपा का दामन

गंगटोक : सिक्किम प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (BJP) को एक महत्वपूर्ण विस्तार देते हुए विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक पृष्ठभूमियों से संबंधित दस जाने-माने लोगों ने पार्टी का दामन थाम लिया है। कल यहां एक कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डीआर थापा की मौजूदगी में ये नए सदस्य आधिकारिक रूप से पार्टी में शामिल हुए। नए सदस्यों का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, भाजपा में शामिल होने वालों में योक्‍सम ताशीडिंग क्षेत्र के बिक्रम गुरुंग के अलावा पश्चिमी पेंडाम क्षेत्र से दीपा राई, मोमती सुब्बा, नविका सुब्बा, गोमा सुब्बा, योना राई, रूबेन राई, गंजू सुब्बा, संदीप सुब्बा और मोती राई शामिल हैं।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष थापा ने कहा कि नए सदस्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व और हाल के वर्षों में सिक्किम में भाजपा द्वारा किए गए कार्यों से काफी प्रेरित हैं। उन्होंने कहा, भाजपा सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी नहीं है, यह प्रगति, विकास और लोगों की सेवा के लिए एक आंदोलन है। हम उन सभी का स्वागत करते हैं, जो इस विजन को साझा करते हैं।

इस दौरान, नए सदस्यों और पार्टी पदाधिकारियों के बीच सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई। इसमें डीआर थापा ने उन्हें पार्टी की संरचना, इसके प्रमुख कार्यक्रमों और सिक्किम में इसके समग्र मिशन से परिचित कराया। उन्होंने नए लोगों से अनुभवी पार्टी नेताओं के साथ मिलकर काम करने, जन सेवा में जुड़े रहने और जमीनी स्तर पर पार्टी को आगे बढ़ाने में मदद करने का आग्रह किया।

थापा ने कहा, यह एक ऐसा समय है जब सिक्किम को मजबूत नेतृत्व और ईमानदार जन सेवा की आवश्यकता है। हमारा मानना है कि ये नए सदस्य हमारे संदेश को लोगों तक पहुंचाने में मदद करेंगे और अपने निर्वाचन क्षेत्रों के विकास में सक्रिय रूप से योगदान देंगे।

#anugamini #sikkim

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics