बेटी जन्मोत्सव और गोद भराई पर एक एकीकृत कार्यक्रम आयोजित

गेजिंग : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पहल के तहत जिला महिला सशक्तिकरण केंद्र द्वारा आज स्थानीय यांगते में बेटी जन्मोत्सव और गोद भराई पर एक एकीकृत कार्यक्रम आयोजित किया गया। मातृत्व का जश्न मनाने, सुरक्षित मातृत्व प्रथाओं को बढ़ावा देने और समाज में लड़की के महत्व को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में आठ आईसीडीएस केंद्रों-यांगते, कबीरथांग, ओमलोक, रेमाते, अपर बुलुथांग, लोअर बुलुथांग और रेथांग-ने सक्रियता से भाग लिया।

इस दौरान, गर्भवती महिलाओं के सम्मान के साथ उनकी गोद भराई की पारंपरिक रस्म आयोजित की गई, जबकि बेटी जन्मोत्सव ने एक सुरक्षित, स्वस्थ और समान माहौल में लडक़ी का स्वागत करने और उसका पालन-पोषण करने के महत्व पर जोर दिया। साथ ही, इसमें प्रसव पूर्व और जन्म के बाद की देखभाल के बारे में जानकारी साझा की गई, सुरक्षित मातृत्व प्रथाओं पर प्रकाश डाला गया और मां-बच्चे के स्वास्थ्य और कल्याण को सुनिश्चित करने में परिवारों एवं समुदायों की साझा जिम्मेदारी पर भी बात की गई।

इस अवसर पर जिला महिला सशक्तिकरण केंद्र के अधिकारियों ने महत्वपूर्ण आपातकालीन सहायता सेवाओं के बारे में भी जागरूकता फैलाई, जिसमें महिला हेल्पलाइन 181 और बाल हेल्पलाइन 1098 शामिल हैं। प्रतिभागियों को इन हेल्पलाइन के बारे में अपने समुदायों में जागरुकता फैलाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का समापन हर लडक़ी के लिए गरिमा, देखभाल और समान अवसरों को बढ़ावा देने वाले एक सामूहिक संदेश के साथ हुआ, साथ ही मातृ स्वास्थ्य और सरकारी सहायता प्रणालियों के बारे में जागरूकता फैलायी गयी।

#anugamini #sikkim

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics