लोकभवन में एडीसी संतोष बानिया को दी गई विदाई

गंगटोक : सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर (Om Prakash Mathur) की उपस्थिति में आज लोकभवन, सिक्किम में एडीसी संतोष बानिया के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में राज्यपाल ने संतोष बानिया को पारंपरिक खादा अर्पित कर उनके लंबे समय तक लोक सेवा में दिए गए योगदान को सम्मानित किया। राज्यपाल के आयुक्त सह सचिव जितेंद्र सिंह राजे ने समारोह में अपने विचार रखे और संतोष बानिया के कार्यकाल की सराहना की।

तत्पश्चात् पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार राज्यपाल के आयुक्त सह सचिव , राज्यपाल के ओएसडी, पीएस एवं अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संतोष बानिया को खादा अर्पण कर उनका हार्दिक सम्मान किया।

इसके बाद संतोष बानिया ने अपना उद्बोधन प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने अपने सहयोगियों, अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। समारोह के समापन अवसर पर सभी उपस्थितजनों ने संतोष बानिया के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर लोक भवन के अधिकारी, कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

#anugamini

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics