एडीसी ने तादोंग में जन सुरक्षा नियमों का लिया जायजा

गंगटोक : कानूनी एवं जन सुरक्षा नियमों और स्वच्छता मानदंड का पालन सुनिश्चित करने हेतु आज स्थानीय तादोंग 5 माइल और उसके आस-पास के वाणिज्यिक इलाके में एडीसी सिसुम वांगचुक भूटिया की देखरेख में एक संयुक्त निरीक्षण किया गया। इसमें गंगटोक एसडीपीओ मिंग्युर टेम्पो नादिक और संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

इस निरीक्षण में खास तौर पर 5 माइल स्थित पेट्रोल पंप के काम काज ध्यान दिया गया, जहां निरीक्षण दल ने सुरक्षा एवं परिचालन दिशा निर्देशों, ट्रेड लाइसेंस, एक्सप्लोसिव स्टोरेज लाइसेंस और फ्यूल आउटलेट चलाने के लिए अन्य जरूरी अनुमतियों की वैधता की जांच की। वहीं, टीम ने फायर सेफ्टी उपकरणों की मौजूदगी और उनकी कार्य स्थिति के साथ जन जागरूकता हेतु “नो स्मोकिंग”, “स्विच ऑफ इंजन” और “नो मोबाइल फोन यूज” जैसे चेतावनी वाले साइन बोर्ड लगे होने की भी जांच की गई।

वहीं, अधिकारियों ने आगे अंडरग्राउंड स्टोरेज टैंक, फ्यूल डिस्पेंसिंग यूनिट और इलेक्ट्रिकल फिटिंग की हालत का भी निरीक्षण किया। साथ ही, सुरक्षा नियमों के अनुसार, डिस्पेंसिंग यूनिट और आस-पास की इमारतों के बीच सही दूरी बनाए रखने के अलावा आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए प्रशिक्षित लोगों की मौजूदगी, कर्मचारियों द्वारा सुरक्षा उपकरणों के इस्तेमाल और साफ-सुथरी एवं खतरा-मुक्त जगह के रखरखाव की भी जांच की गई। अधिकारियों ने पेट्रोल पंप मैनेजमेंट को स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर का सख्ती से पालन करने और इक्विपमेंट का रेगुलर इंस्पेक्शन और सर्विसिंग सुनिश्चित करने की सलाह दी।

इसके अलावा, निरीक्षण दल ने इलाके में फार्मेसी, फास्ट फूड आउटलेट, सब्जी दुकानों, डिपार्टमेंटल स्टोर और होटल आदि का भी निरीक्षण किया। वहां अधिकारियों ने ट्रेड लाइसेंस की वैधता, एफएसएसएआई प्रमाणपत्र और साफ-सफाई की जांच की। घरेलू या कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के इस्तेमाल, आग बुझाने वाले यंत्रों की मौजूदगी और एक्सपायर हो चुके या पुराने खाने के सामान की भी जांच की गई। इस दौरान, टीम ने निम्न गुणवत्ता वाली खाने की चीजें पाई जाने पर उन्हें जब्त कर लिया। साथ ही, दुकान मालिकों और वेंडरों को 15 दिनों के अंदर पहचानी गई गलतियों को ठीक करने का निर्देश दिया गया।

#anugamini #sikkim

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics