रोजगार के लिए कौशल हासिल करना जरूरी : विधायक एलबी दास

अप्रेंटिसशिप विकास पर जागरुकता कार्यशाला आयोजित

पाकिम : कौशल भारत-विकसित भारत की दिशा में नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम (एनएपीएस) के विशेष पायलट पहल पर आज रंगपो स्थित एटीटीसी नियुक्ति केंद्र में “पूर्वोत्तर क्षेत्र में अप्रेंटिसशिप का विकास” विषयक एक जागरुकता कार्यशाला आयोजित की गई।

इसमें विधायक सह आईटी, भूमि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन सलाहकार एलबी दास मुख्य अतिथि और रंगपो नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव कुमार खाती सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

इस अवसर पर विधायक दास ने रोजगार एवं आजीविका सुरक्षित करने और एक स्थायी जीवन जीने के लिए कौशल हासिल करने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को पारंपरिक रोजगार के तरीकों से आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हुए आत्मनिर्भरता एवं युवा रोजगार को बढ़ाने के लिए प्रासंगिक कौशल सीखने और खुद को अपग्रेड करने पर जोर दिया।

इसके अलावा, उन्होंने छात्रों की सुविधा हेतु विभाग को अप्रेंटिसशिप और इंटर्नशिप कार्यक्रमों के बाद प्लेसमेंट अवसर प्रदान करने की सलाह देने के साथ सभी उम्मीदवारों के लिए व्यापक और आसान पहुंच सुनिश्चित करने हेतु प्रवेश प्रक्रिया को सरल बनाने का सुझाव दिया।

कार्यक्रम के दौरान, नियुक्ति केंद्र की संयुक्त सचिव सह सीईओ श्रीमती सुषमा प्रधान ने एनएपीएस पर एक तकनीकी सत्र में अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण पारिस्थितिकी तंत्र और अप्रेंटिस अधिनियम, 1961 के मुख्य प्रावधानों पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने अप्रेंटिस नियुक्त करने वाले प्रतिष्ठानों के लिए लाभों पर प्रकाश डालने के साथ ही अप्रेंटिस के लिए लाभों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने एनएपीएस-2 लागू करने के दिशानिर्देशों और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर रोलआउट रोडमैप के बारे में भी बताया।

प्रधान ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में अप्रेंटिसशिप को बढ़ावा देने के लिए पायलट विशेष हस्तक्षेप पहल पर जोर देते हुए बताया कि इस क्षेत्र के जो उम्मीदवार अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग लेंगे, उन्हें पीएम-एनएपीएस के तहत 1500 रुपये के आंशिक स्टाइपेंड सपोर्ट के अलावा 1500 रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता मिलेगी। साथ ही, उन्होंने नियुक्ति केंद्र और सिक्किम इंस्पायर्स पहल के तहत विभिन्न ट्रेनिंग कार्यक्रमों के बारे में भी प्रतिभागियों को जानकारी दी।

कार्यक्रम को कौशल विकास उप निदेशक डीडी शर्मा ने भी एनएपीएस के महत्व पर जोर देते हुए छात्रों को इसमें सक्रियता से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अतिरिक्त, कौशल विकास विभाग के रिसोर्स पर्सन प्रीतम शाह ने अप्रेंटिस और संस्थानों दोनों के लिए एनएपीएस पोर्टल पर रजिस्टर करने की प्रक्रिया का एक छोटा सा डेमो दिया।

इस अवसर पर एसडीएम मुख्‍यालय थेंडुप लेप्चा, एटीटीसी प्रिंसिपल सोनम पाल्देन बारफुंग्‍पा, रंगपो जीआईटीआई प्रिंसिपल चंदन बजगाईं, वाइस प्रिंसिपल लोचन अधिकारी, रंगपो नगर पंचायत पार्षद संजू मंगर; कौशल विकास एडी नवराज लामसेल एवं अन्य भी उपस्थित थे।

#anugamini #sikkim

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics