कॉमेडियन शो के लिए कमेटी का होगा गठन

सूचना भवन में संपन्न हुई बैठक

गंगटोक : सिक्किम में पहली बार आयोजित होने वाले कॉमेडियन शो के लिए आज एक कमेटी बनाने हेतु आज स्थानीय सूचना भवन में एक बैठक हुई। बैठक में आईपीआर चेयरमैन अशित राई, सिक्किम फिल्म प्रमोशन बोर्ड के चेयरपर्सन ताशी छिरिंग भूटिया, सिक्किम एससी वेलफेयर बोर्ड के चेयरपर्सन शेखर सेवा, आईपीआर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य शामिल हुए।

इस दौरान, इवेंट के सफल आयोजन और इसे आसानी से पूरा करने के लिए अलग-अलग पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। चर्चा में पूरी योजना, विभागीय तालमेल, भूमिकाओं एवं जिम्मेदारियों का स्पष्ट बंटवारा, लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट, ऑडियंस एंगेजमेंट और पूरे इवेंट मैनेजमेंट पर फोकस किया गया। पहले से तैयारी, कलाकारों की सूची को अंतिम रुप देने, प्रायोजक समर्थन जुटाने और एक असरदार प्रचार रणनीति बनाने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए आयोजन के प्रमोशन पर खास ध्यान दिया गया। साथ ही, इन्फ्लुएंसर और व्लॉगर को डिजिटल आउटरीच में सक्रियता से योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इसके लिए उन्हें दिलचस्प कंटेंट, क्रिएटिव जिंगल और चर्चा अभियान चलाने को कहा गया। यह भी बताया गया कि इवेंट के लिए ऑडिशन डिजिटल माध्यम से किए जा रहे हैं और चयन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। चुने गए प्रतिभागियों को सेमी फाइनल राउंड में मुकाबला करने के लिए बुलाया जाएगा।

#anugamini #sikkim

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics