युवा देश के भविष्य हैं, विकसित भारत के संकल्प में अपना सहयोग दें : मनसुख मांडविया

पटना । भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने ‘जय भीम पदयात्रा’ का आयोजन किया। पटना के गांधी मैदान में भाजपा के दिग्गज नेताओं के साथ दलित समाज के सैकड़ों लोग इस यात्रा में शामिल होने पहुंचे। गांधी मैदान से पटना हाईकोर्ट तक यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने किया। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज युवाओं को राजनीति में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। आप सबको बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। हमारा उद्देश्य भी यही है। आप सभी युवाओं को देश की बागडोर संभालनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज देश में पांच हजार से अधिक जगहों पर बाबा साहेब की जयंती पर पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल मौजूद रहे।

अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि युवा देश के भविष्य हैं। बाबासाहेब अंबेडकर, जिन्होंने देश को संविधान दिया। शोषित, वंचित और पीड़ितों के लिए उन्होंने लंबी लड़ाई लड़ी। अंबेडकर जयंती पर उनके जीवन से प्रेरित होकर विकसित भारत के संकल्प में अपना सहयोग दें।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 1985 में राजीव गांधी ने 21वीं सदी के भारत का सपना दिखाया था, लेकिन उसे साकार करने के लिए कोई स्पष्ट मार्ग नहीं था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वह मार्ग दिखा रहे हैं। उन्होंने विकसित भारत का संकल्प लिया और देश को उस दिशा में अग्रसर किया है। इस पदयात्रा में बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस अवसर पर दलित समाज के युवाओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया।

#anugamini

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics