पटना । हम लोग नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हैं। आप सबको मालूम है। पिछले साल चुनाव हुआ था। इस लोकतंत्र में लोक हारा है। तंत्र जीत गया। आप कह सकते हैं। लोक की हार हुई है। तंत्र की जीत हुई है। जनतंत्र को इन लोगों ने मशीन तंत्र बना दिया है। हम लोग सब लोग जानते हैं कि क्या साजिश रची गई। छल कपट से ये लोग चुनाव जीते हैं। ये सरकार कैसे बनी है। पूरा देश इस बात को जानता है। लेकिन हम लोग मौजूदा जो सरकार है। क्योंकि हम लोग सकारात्मक राजनीति करते हैं। उपरोक्त बयान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मीडिया को दिए हैं। उन्होंने कहा है कि बिहार चुनाव में जीत कैसे मिली है, इसे पूरा देश समझ रहा है। वो अभी नहीं बोलेंगे।
तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि हम तो सौ दिन तक अभी हम कुछ नहीं बोलेंगे। और देखते हैं कि सौ दिन बाद। कब हमारे माताओं- बहनों को दो दो लाख रुपया मिलता है। एक करोड़ नौजवानों को नौकरी कब मिलती है। हर जिले में चार- पांच कारखाने लगाने की बात की गई है। लगते हैं कि नहीं लगते हैं, ये भी देखते हैं। सौ दिन तक हम कुछ नहीं बोलेंगे। इस सरकार की जिम्मेदारी है। जो घोषणा पत्र इन लोगों की ओर जारी किया गया है। उस घोषणा पत्र को ये लोग जमीन पर अमल करने का काम करें। बिहार में अपराध बढ़ गया है। इस सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि सौ दिन तक हम कुछ नहीं बोलेंगे। तेजस्वी यादव ने मीडिया के कई सवाल करने के बाद भी जवाब नहीं दिया। वे आगे चलते बने।
ध्यान रहे कि विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान तेजस्वी यादव परिवार सहित विदेश चले गए थे। वहां उन्होंने क्रिसमस और नया साल मनाने के बाद दोबारा बिहार लौटने के बाद अपने एक सहयोगी की शादी में उत्तराखंड गए। उसके बाद वो आज मीडिया के सामने आए थे। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें बोलने की जरूरत नहीं है। वे सरकार के काम काज को देख रहे हैं। उसके बाद बोलेंगे। उन्होंने 100 दिन का अल्टीमेटम दिया है। उसके बाद बोलने की बात कही है। इस दौरान तेजस्वी यादव काफी शांत नजर आए। उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब भी नहीं दिया। तेजस्वी यादव ने साफ कहा है कि अभी वे कुछ नहीं बोलेंगे। जब तक बिहार के 100 दिन पूरे नहीं हो जाते।
#anugamini #bihar
No Comments: