सरकार और ब्यूरोक्रेसी के बीच फंसी है जनता : गोविंद सिंह डोटासरा

अजमेर । अजमेर में आरटीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ और अजमेर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार जयपाल के जन्मदिन के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कांग्रेस के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली पहुंचे। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का स्वागत किया और इस मौके पर उन्होंने धर्मेंद्र राठौड़ व राजकुमार जयपाल को शुभकामनाएं दीं।

वहीं, मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने पूरे प्रदेश का ‘बेड़ा गर्क’ कर दिया है। मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि मेरी नहीं चल रही, ब्यूरोक्रेसी कह रही है पैसे लाओ, समझ में नहीं आ रहा है कि जनता जाए किसके पास।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री को ट्रंप (अमेरिकी राष्ट्रपति) आज कितना बेइज्जत कर रहे हैं, कितनी धमकी दे रहे हैं। लेकिन वह कुछ नहीं कर पा रहे। आज देश की लोकसभा-राज्यसभा में कह रहे हैं कि कोरोना काल में जो संकट पूरे देश में, पूरे विश्व में आया था… अब दोबारा संकट आ गया है। सबको साथ रहने की जरूरत है और जब बाहर आते हैं तो कहते हैं कि देश में कोई दिक्कत नहीं है।

Govind Singh Dotasra ने कहा कि जो गरीब मजदूरी के लिए आए थे वह पलायन कर रहे हैं। आज उज्ज्वला योजना वापस से लकड़ी पर आ गई है। उन्होंने गैस, पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों पर भी सरकार पर निशाना साधा। वहीं, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने महंगाई को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

#anugamini

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics