मुंबई (ईएमएस)। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज सौ फीसदी धर्मनिरपेक्ष शासक थे, जिन्होंने कई युद्ध जीते, लेकिन कभी किसी मस्जिद को नष्ट नहीं किया। केंद्रीय मंत्री का यह बयान ऐसे पर समय आया है, जब महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र को लेकर विवाद चल रहा है।
एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के दौरानकेंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि महाराष्ट्र के बाहर कई लोगों के मन में छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर कई तरह की गलतफहमियां हैं। गडकरी ने कहा, शिवाजी महाराज एक आदर्श शासक, आदर्श पिता थे… वह 100 प्रतिशत धर्मनिरपेक्ष थे, जिन्होंने कई युद्ध जीते लेकिन कभी किसी मस्जिद को नष्ट नहीं किया।
उन्होंने यह भी कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब भी कोई बड़ा नेता बनता है, तो वह जाति और धर्म की बात करने लगता है। मैं लोगों को चेतावनी देता हूं कि जाति और धर्म की बात न करें। इस कार्यक्रम में मंत्री ने ‘द वाइल्ड वॉरफ्रंट’ पुस्तक के अंग्रेजी अनुवाद संस्करण का विमोचन किया। जिसे विश्वास पाटिल ने लिखा है और नदीम खान ने अनुवाद किया है।
#anugamini
No Comments: