अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में रामनवमी की तैयारियां अपने चरम पर हैं। इसी बीच गुरुवार को भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने परिवार सहित पहुंचकर रामलला का आशीर्वाद लिया। उन्होंने मंदिर की भव्यता और व्यवस्थाओं की जमकर सराहना की।
Tejasvi Surya ने कहा कि रामनवमी के अवसर पर परिवार और अपने कार्यकर्ताओं के साथ रामलला के दर्शन का सौभाग्य मिला। देश को एकजुट रखने में राम तत्व और कृष्ण तत्व का बहुत बड़ा योगदान है। पिछली बार जब आया था, तब मंदिर निर्माण अधूरा था, लेकिन इस बार इसकी भव्यता अद्भुत है।
तेजस्वी सूर्या ने मंदिर ट्रस्ट द्वारा किए गए इंतजामों की भी तारीफ की। देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था की सराहना की। कहा कि लाखों की संख्या में भक्त यहां आ रहे हैं। सभी के लिए बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है। मैं उन सभी लोगों का अभिनंदन करता हूं जिन्होंने इस मंदिर के निर्माण में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से योगदान दिया।
इस दौरान कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के दर्शन को लेकर तेजस्वी ने कहा कि ये मंदिर किसी एक राजनीतिक दल का नहीं है। भगवान श्रीराम किसी एक दल की पहचान नहीं हैं। अच्छा है कि दिग्विजय सिंह भी यहां दर्शन के लिए आए। मैं कांग्रेस और सपा के शीर्ष नेतृत्व से भी आग्रह करता हूं कि वे भी यहां आकर दर्शन करें।
#anugamini
No Comments: