तिरुवनंतपुरम । कांग्रेस सांसद के. सुधाकरण ने गुरुवार को कहा कि वह केरल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की अनुमति के बिना चुनाव नहीं लड़ेंगे। सुधाकरण ने इन अटकलें पर भी विराम लगा दिया है कि वह कांग्रेस छोड़कर कोई नई पार्टी बनाएंगे या किसी अन्य राजनीतिक दल में शामिल होंगे। उन्होंने कहा, मैं कहां जाऊंगा?
K Sudhakaran ने कहा कि पार्टी ने उन्हें बाहर नहीं किया है, बल्कि सिर्फ टिकट नहीं दिया है। वह पार्टी में रहकर काम करते रहेंगे और उसके फैसले को स्वीकार करेंगे। कन्नूर से सांसद सुधाकरण ने कहा कि वह पार्टी के फैसले को चुनौती देने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी उनसे कहीं बड़ी है और वह खुद को छोटा मानते हैं।
पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने साफ कहा कि वह कांग्रेस में ही रहेंगे और पार्टी के लिए काम करते रहेंगे, किसी नए क्षेत्र में भी जिम्मेदारी निभाएंगे। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे, तो उन्होंने इससे इनकार कर दिया और कहा कि वह पार्टी के साथ ही आगे बढ़ेंगे।
अपने समर्थकों के बारे में उन्होंने कहा कि उनके लोग हर जगह हैं, लेकिन वे पार्टी के लिए काम करने के लिए हैं, न कि अलग नेतृत्व खड़ा करने के लिए। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के हर फैसले का पालन करेंगे और उसी के अनुसार आगे बढ़ेंगे। एयरपोर्ट पहुंचने के बाद भी उन्होंने दोहराया कि वह कांग्रेस के ही सदस्य बने रहेंगे और पार्टी का काम करेंगे।
जब उनसे पूछा गया कि क्या बाकी उम्मीदवारों की सूची आने के बाद उनका रुख बदलेगा, तो उन्होंने साफ कहा कि ऐसा नहीं होगा। अपने समर्थकों को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस और उसके उम्मीदवारों के लिए काम करें और पार्टी को मजबूत बनाएं। उन्होंने भरोसा जताया कि कांग्रेस केरल में सत्ता में आएगी। उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय आई, जब चर्चा थी कि कन्नूर सीट से टिकट नहीं मिलने पर वह नाराज हैं, जहां नौ अप्रैल को चुनाव होने हैं।
#anugamini
No Comments: