रुपयों के बंटवारे की लड़ाई में फंसे हैं IAS : अखिलेश यादव

इटावा (ईएमएस)। आईएएस रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े जा रहे हैं। पुलिस और सरकार उन्हें न जानें कहा तलाश रही है। यह बात महेवा में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कही। आरोप लगाया कि यह आईएएस रुपयों के बंटवारे की लड़ाई में फंसा है। बोले- फरार आईएएस मुख्यमंत्री आवास पर ही हैं और पुलिस उन्हें तलाश नहीं पा रही है।

उन्होंने करणी सेना की तुलना हिटलर की सेना से की। उन्होंने कहा कि यह कोई सेना नहीं है, ये सब भाजपा के लोग हैं। अगर इनकी पहचान कराई जाए तो सभी भाजपा के ही निकलेंगे। कहा कि अगर इतिहास उठाकर देखा जाए तो अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार भाजपा की है। यूपी के मुख्यमंत्री अपने आप स्टांप लगाकर योगी बन गए हैं।

सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा पीडीए से डरी है। कहा कि बाबा साहब की प्रतिमा के बगल में स्थित पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया है। इससे भाजपा के लोगों को सीखने की जरूरत है। संविधान सबके लिए है। भाजपा के लोग जितना बाबा साहब की शरण में जाएंगे देश उतना ही मजबूत दिखाई देगा। पीडीए के डर से समाजवादियों के बाद भाजपा वाले कार्यक्रम कर रहे हैं। जो गलतियां भाजपा ने की हैं उसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

#anugamini

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics