BJP इकलौती राष्ट्रीय पार्टी जहां कार्यकर्ता ही सबकुछ : CM फडणवीस

मुंबई (ईएमएस)। भाजपा एकमात्र राष्ट्रीय पार्टी है जो किसी परिवार की नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की है। यह दावा है महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का। उन्होंने कहा कि केवल भाजपा और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ही ऐसी पार्टियां हैं जिनका स्वामित्व किसी परिवार के पास नहीं है। उन्होंने नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक संगठन है।

फडणवीस ने कहा कि आज देश में 2300 से अधिक राजनीतिक दल पंजीकृत हैं, लेकिन राष्ट्रीय राजनीतिक दलों को उंगलियों पर गिना जा सकता है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा कि 2300 पार्टियों में लगभग सभी निजी स्वामित्व वाली हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) संक्षेप में- सीपीआईएम अब राष्ट्रीय पार्टी नहीं रही।

उन्होंने कहा कि भाजपा का स्वामित्व जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के पास है, इसके पास अपना संविधान भी है। फडणवीस ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा, भाजपा एकमात्र पार्टी है जहां एक लड़का जो कभी चाय बेचता था, वह पहले गुजरात का मुख्यमंत्री और फिर देश का प्रधानमंत्री बना।

#anugamini

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics