कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रविवार को एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की विपक्षी पार्टी की आगामी विधानसभा चुनाव में हार तय है, जिस कारण वह (मतदाता सूची के) विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का दुरुपयोग कर रही है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात की। वह सोमवार की शाम दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) से मुलाकात करने वाली हैं। उन्होंने कहा, वह (भाजपा) जानते हैं कि बंगाल में हारेंगे। इसलिए एसआईआर का दुरुपयोग कर रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा, अगर भाजपा में हिम्मत है, तो मैं उनसे अपील करूंगी कि चुनाव आयोग (ईसीई) और एजेंसियों का इस्तेमाल करने के बजाय राजनीतिक और लोकतांत्रिक रूप से चुनाव लड़ें। ममता बनर्जी ने दावा किया कि इसी तरह की प्रथाएं अन्य राज्यों के चुनाव परिणामों को प्रभावित कर चुकी हैं। भाजपा को चुनौती देते हुए ममता ने कहा, मैं उनसे कहूंगी, अगर हिम्मत है तो राजनीतिक लड़ाई लड़ो। हम इंच-इंच लड़ने के लिए तैयार हैं।
ममता बनर्जी सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में CEC से मुलाकात के दौरान मतदाता सूची के एसआईआर से जुड़े मुद्दे उठाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अपने सांसदों को एसआईआर के नाम पर की जा रही कोशिशों के बारे में जानकारी देंगी।
उन्होंने कहा, मैं उन्हें बताऊंगी कि एसआईआर के नाम पर क्या हो रहा है। वे (भाजपा) संघीय ढांचे को कैसे खत्म करना चाहते हैं? मैं सब बताऊंगी। हमने क्या किया, यह भी बताऊंगी।
#anugamini
No Comments: