आप टोटल अपराधियों की पार्टी : गिरिराज सिंह

बेगूसराय । आम आदी पार्टी (आप) विधायक अमानतुल्लाह खान के घर ईडी की छापेमारी पर पार्टी ने केंद्र सरकार पर परेशान करने का आरोप लगाया था। जिसका भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने खंडन किया है।

बेगूसराय में गिरिराज सिंह ने कहा कि आप टोटल का टोटल अपराधियों से घिरी पार्टी है। जिसका मुख्यमंत्री जेल में हो। कोई पैसा घोटाला में, कोई आर्म्स घोटाला में, कोई रंगबाजी में जेल जाता है। कोई व्यक्ति कानून से बड़ा नहीं होता है। अगर आप के विधायक अमानतुल्लाह खान के ऊपर कोई चार्ज है तो कोर्ट में उसका फैसला होगा। अब कोई कहे कि परेशान किया जा रहा तो क्या कहें, कानून से बड़ा कोई नहीं होता है।

गिरिराज सिंह ने बरौनी रिफाइनरी गेस्ट हाउस में जनसंवाद किया। इस जनसंवाद में बड़ी संख्या में जिले भर के आमजन, भाजपा और एनडीए कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याएं रखी। एक-एक कर उनकी समस्या सुनने के बाद गिरिराज सिंह ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि आमजन और कार्यकर्ताओं की समस्या का समाधान उनका लक्ष्य है, इसके लिए लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंत्रालय के कार्य से छुट्टी होते ही अपने संसदीय क्षेत्र आता हूं। हर संभव प्रयास करता हूं कि सभी लोगों से मिलूं, उनकी समस्या का समाधान करूं।

#anugamini

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics