मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने की केंद्रीय वित्तय मंत्री सीतारमण से मुलाकात
सिक्किम आने का दिया न्यौाता
गंगटोक : सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। इस दौरान, मुख्यमंत्री ने औपचारिक रूप से वित्त मंत्री को सिक्किम राज्य की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में वर्ष भर चलने वाले समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।
इस बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि श्रीमती सीतारमण ने निमंत्रण को विनम्रतापूर्वक स्वीकार कर लिया और राज्य के इतिहास में इस महत्वपूर्ण अवसर में सिक्किम आने की इच्छा व्यक्त की। साथ ही, मुख्यमंत्री ने मिलने के लिए समय निकालने और सिक्किम के लोगों के प्रति निरंतर समर्थन और सद्भावना के लिए वित्त मंत्री का आभार व्यक्त किया।
#anugamini #sikkim
No Comments: