दार्जिलिंग : दार्जिलिंग पहाड़ के नेता, जीटीए के पूर्व प्रमुख एवं वर्तमान सभासद विनय तामांग ने वैश्विक युद्ध जैसे हालात के बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कदमों की कड़ी निंदा की है। एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर तमांग ने कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला खामेनेई की हत्या से जुड़ा हालिया घटनाक्रम अत्यंत चिंताजनक हैं। किसी भी संप्रभु राष्ट्र के शीर्ष नेतृत्व पर इस प्रकार का हमला अंतरराष्ट्रीय कानून का सीधा उल्लंघन है और विश्व को विनाशकारी युद्ध की ओर धकेलने जैसा दुस्साहस है।
उन्होंने कहा कि ट्रम्प के हालिया निर्णय उन्हें विश्व शांति के लिए खतरनाक व्यक्ति के रूप में प्रस्तुत करते हैं। कूटनीति और संवाद को दरकिनार कर टकराव का रास्ता अपनाने से वैश्विक मानवता असुरक्षित हुई है। तामांग ने आरोप लगाया कि औपचारिक युद्ध की घोषणा के बिना और अंतरराष्ट्रीय संधियों का उल्लंघन करते हुए राजनीतिक हत्या में संलिप्त होना या उसका आदेश देना ‘राज्य प्रायोजित आतंकवाद’ की श्रेणी में आता है। उन्होंने मांग की कि ट्रम्प को ‘युद्ध अपराधी’ के रूप में अंतरराष्ट्रीय अदालत में जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।
तमांग ने कहा कि ऐसे कदमों से मध्य-पूर्व ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था, शांति और सुरक्षा को अपूरणीय क्षति पहुंची है। उन्होंने विश्व समुदाय, मानवाधिकार संगठनों और शांति समर्थक नागरिकों से अन्याय के विरुद्ध एकजुट होने की अपील की।
#anugamini
No Comments: