पहाड़ का विकास चुनावी हार-जीत पर निर्भर : अनित थापा

कार्सियांग : सोनादा-पचेंग समष्टि के दौरे पर पहुंचे गोरखालैंड क्षेत्रीय प्रशासन (GTA) के प्रमुख कार्यपाल अनित थापा ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जब चुनाव नज़दीक आता हैं, तो वे जाति की बात करते हैं, गोरखा मुद्दे की बात करते हैं। लेकिन उससे पहले वे कुछ नहीं करते हैं।  भाजपा सरकार चाहे तो कुछ भी दे सकती है। लेकिन वह देगी नहीं। चुनाव नज़दीक हैं। भाजपा इंटरलोक्युटर की नियुक्ति नाम से एक नया प्रोपोगंडा शुरू कर रही है।

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने स्थानीय निवासियों द्वारा सड़क निर्माण की मांग को जायज बताते हुए कहा कि मैंने सरकार से हाथ इसलिए मिलाया है, ताकि इस तरह की सड़क बनाई जा सके। लेकिन मैं अकेला नहीं हूं, जिसने सरकार से हाथ मिलाया है। पहाड़ के सभी लोगों को भी इसमें हाथ मिलाना चाहिए। अगर लोग हाथ नहीं मिलाएंगे तो सरकार ऐसे काम करने के लिए पैसे भी नहीं देगी। चुनाव के समय हम भावुक हो जाते हैं। लेकिन चुनाव के बाद हमें सड़कें, सामाजिक भवन और पानी की याद आती हैं। जब हम चुनाव हार जाते हैं, तो सरकार हारने वाले लोगों को पैसे भी नहीं देती। अगर हमें पैसे नहीं मिलेंगे तो सड़क कहां से  बनेगी?

उन्होंने कहा कि मूल देवता हमें भूल गए हैं। इसलिए मैं कुल देवता की ओर बढ़ रहा हूं। चुनाव में सरकार पक्ष को जिताना पहाड़ के विकास के लिए अच्‍छा होगा। पहाड़ के विकास के लिए हमें सत्ताधारी पार्टी के उम्मीदवारों को जिताना होगा। हमें अपने क्षेत्र को सुरक्षित रखने के लिए भी चुनाव जीतना होगा। हमने भावनाओं में बहकर चुनाव में  भाजपा को जीत दिलाई, लेकिन अब तक हमें क्या हासिल हुआ है? भाजपा ने एक कांटी तक भी नहीं दी है। गुस्से से वोट खराब नहीं होना चाहिए। पहाड़ का विकास चुनाव जीतने और हारने पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि सोनादा का पर्यवेक्षक वे स्वंय रहेंगे। सोनादा क्षेत्र में अतिरिक्त तीन नये रास्ते का निर्माण करने की घोषणा भी उन्होंने किया।

#anugamini #sikkim

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics