लोगों के सपने को पूरा करेगी भाजपा : संजीव लामा

दार्जिलिंग : भाजपा के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष संजीव लामा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी निश्चित रूप से लोगों के सपनों पर काम करेगी। कुछ सप्ताह पहले, राज्य भाजपा समिति ने संजीव लामा को भाजपा जिला अध्यक्ष के रूप में चुनने और एक जिला समिति बनाने के निर्देश जारी किए थे। राज्य भाजपा समिति के निर्देशों के बाद, जिला अध्यक्ष संजीव लामा ने जिला समिति की सूची को अनुमोदन के लिए भेजा था।

जिला अध्यक्ष संजीव लामा ने बताया कि राज्य भाजपा समिति ने इसे स्वीकार कर लिया है। पत्रकारों से बातचीत में, भाजपा जिला अध्यक्ष लामा ने कहा कि भाजपा राज्य समिति द्वारा 6 अगस्त को उन्हें जिला समिति अध्यक्ष के रूप में चुने जाने के बाद, उन्होंने और पुरानी जिला समिति के नेताओं ने, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद राजू बिष्ट के साथ जिला समिति की सूची को राज्य भाजपा समिति को अनुमोदन के लिए भेजा था और राज्य भाजपा समिति ने इस गुरुवार को ही अनुमादित कर दिया।

पत्रकारों से बातचीत में, संजीव लामा ने बताया कि राज्य भाजपा समिति ने उन्हें जिला समिति के अध्यक्ष के रूप में चुना था और आठ उपाध्यक्षों का चयन किया गया है, जिसमें शुभ प्रधान, राजेन मुखिया, रोमा छेत्री, कुमार चामलिंग, आरबी लामा, बिनोद मोक्तान, संजय बिस्ट, ललित निरौला हैं। इसी तरह, सुजेंद्र राई, सोनम लामा, राजू थुलुंग राई, सोमदेन लेप्चा महासचिव हैं। श्याम बस्‍नेत, अरुण गुरुंग, विकास राई, मणि कुमार जिम्बा, उमेश राई, बिनय कुमार प्रसाद, गोपाल बुढ़ाथोकी, प्रमोद राई सचिव हैं। प्रेम कुमार छेत्री को कार्यालय सचिव नियुक्त किया गया है।

अध्यक्ष लामा ने कहा कि संदीप लोकोटिया, मीडिया प्रभारी सुभेंद्र प्रधान, सोशल मीडिया प्रभारी चंदन प्रसाद, आईटी प्रभारी सुभाष प्रधान सहित 91 लोगों की एक जिला समिति बनाई गई है। उन्होंने पहले कहा कि भाजपा जिला समिति का गठन हो चुका है और अब कल से वे संगठनात्मक विस्तार से लेकर पहाड़ की जनता से जुड़े सभी मुद्दों पर काम करेंगे। भाजपा उन सभी मुद्दों पर काम करेगी, भाजपा जनता के सपनों पर ज़रूर काम करेगी, अध्यक्ष लामा ने कहा।

#anugamini #darjeeling

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics