सिक्किम समाचार

image

भारतीय संस्कृति में गाय का विशेष महत्व है : राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर

गंगटोक : आज सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने राजभवन परिसर में नवनिर्मित गौशाला में जाकर गौ पूजा की। इस अवसर पर राज्यपाल महोदय ने गौशाला में आईं गौ माता का विधिवत पूजा कर राजभवन परिवार में स्वागत किया। राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय का विशेष महत्व है…

image

वडोदरा नगर निगम के प्रतिनिधिमंडल ने की राज्यपाल से मुलाकात

गंगटोक : आज राजभवन में गुजरात प्रदेश के वडोदरा नगर निगम के 21 सदस्यीय पार्षद दल व निगम के अधिकारियों ने राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर से मुलाकात की। वडोदरा नगर निगम का यह दल चार दिवसीय अध्यन दौरे पर सिक्किम आया है। आज प्रथम दिन उप महापौर श्री चिराग बारोठ के नेतृत्व में पार्षद दल…

image

सिक्किम प्राकृतिक आपदाओं के लिए अच्छी तरह से तैयार : प्रेम सिंह तमांग

गंगटोक : सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग (गोले) ने कहा है कि सिक्किम प्राकृतिक आपदाओं के लिए अच्छी तरह से तैयार है, राज्य ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (जीएलओएफ) का जोखिम कम करने की दिशा में केंद्र सरकार के साथ मिलकर कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री गोले ने आज यहां इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2025 में…

image

कालाबाजरी रोकने के लिए कदम उठाएं एलपीजी वितरक : मंत्री भोजराज राई

गंगटोक : आगामी मानसून के दौरान राज्य में खाद्यान्न और पेट्रोलियम उत्पादों की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में सिक्किम के खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री भोजराज राई ने गुरुवार को स्थानीय ताशीलिंग सचिवालय में राज्य के सभी जिलों के खाद्य एवं पीडीएस, एलपीजी वितरकों और पेट्रोल पंप डीलरों के साथ एक बैठक की।…

image

हेल्थ एंबेसडरों की चार दिवसीय कार्यशाला संपन्न

गेजिंग : राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के स्कूल स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के तहत स्कूलों में जीवन कौशल पाठ्यक्रम लागू करने हेतु सिक्किम इंस्पायर्स के सहयोग से बैच-3 के लिए आयोजित हेल्थ एंबेसडरों की चार दिवसीय कार्यशाला गुरुवार को संपन्न हुई। शिक्षा विभाग के समन्वय से गेजिंग जिला अस्पताल द्वारा आयोजित की गई इन कार्यशालाओं…

image

सजावटी मत्स्य पालन पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

गंगटोक : सिक्किम मत्स्य विभाग द्वारा आईसीएआर-सेंट्रल इनलैंड फिशरीज रिसर्च इंस्टीट्यूट के गुवाहाटी क्षेत्रीय केंद्र के सहयोग से स्थानीय स्कूलों में सजावटी मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए जागरुकता सह इनपुट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। गंगटोक के एक होटल में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों के बीच एक्वेरियम रखने और सजावटी मछली पालन…

image

दोरजी छिरिंग लेप्चा की कई चल व अचल संपत्तियां कुर्क, एसबीएस में घोटाले को लेकर ईडी ने उठाया कदम

गंगटोक : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), गंगटोक उप क्षेत्रीय कार्यालय ने पूर्व महाप्रबंधक (संचालन), एसबीएस दोरजी छिरिंग लेप्चा द्वारा स्टेट बैंक ऑफ सिक्किम (एसबीएस) से धन की हेराफेरी और धनशोधन के संबंध में धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत 65.46 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क कर…

image

केरल के प्रतिनिधिमंडल ने जीएमसी के कचरा प्रबंधन प्रणाली की ली जानकारी

गंगटोक : केरल के त्रिशूर जिलान्तर्गत कोडकारा ग्राम पंचायत अध्यक्ष, ग्राम पंचायत सदस्यों और कार्यालय कर्मचारियों की 21 सदस्यीय एक टीम ने आज यहां गंगटोक नगर निगम का दौरा कर जीएमसी द्वारा अपनाई गई कचरा प्रबंधन प्रणाली के बारे में जानकारी ली। इससे पहले, जीएमसी मेयर नील बहादुर छेत्री, नगर आयुक्त आरबी भंडारी और निगम…

image

सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में देरी चिंताजनक : पासांग शेरपा

गंगटोक : सिक्किम प्रदेश भाजपा ने राज्य में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में देरी, दूध उत्पादकों के लिए बकाया प्रोत्साहन एवं वाहनों, भूमि, पर्यटन और आवश्यक सेवाओं पर कर वृद्धि सहित कई मुद्दों पर आवाज उठायी है। आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर पार्टी प्रवक्ता पासांग ग्याली शेरपा ने राज्य सरकार की कर…

image

डीएलसीसी व डीएलआरसी की बैठक संपन्न

सोरेंग : सोरेंग एसडीएम साकचुम लेप्चा की अध्यक्षता में आज स्थानीय रुर्बन कॉम्प्लेक्स हॉल में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) सह जिला स्तरीय समीक्षा समिति (डीएलआरसी) की बैठक  आयोजित की गई। इसमें गंगटोक आरबीआई प्रबंधक सोहन सिंह एवं पराज नागदीव, एसबीआई एलडीएम अनित लामिछाने के साथ विभिन्न विभागीय अधिकारी और बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद थे।…

National News

Politics