सोरेंग : जिले के दरमदीन स्थित रुमल्यांग तुंगरोंग (स्वर्ग की सीढ़ी) के निर्माण कार्य का जायजा लेने हेतु द इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रांसफॉर्मिंग सिक्किम की टीम ने आज वहां का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ रेंज्योंग मुतांची रोंग तर्जुम (सिक्किम लेप्चा संघ), रेंज्योंग मुतांची रोंग ओंग शेजुम (सिक्किम लेप्चा युवा संघ) और रेंज्योंग मुतांची रिंगमोम…
नामची : नामची जिला उत्सव 2025 का आज यहां जिलाध्यक्ष अंजीता राजलिम ने समारोहपूर्वक उद्घाटन किया। इसमें ग्रामीण समूहों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और विपणन के लिए स्वयं सहायता समूह हाट, जिले के आठ सहभागी विभागों के बीच अंतर-विभागीय टेबल टेनिस एवं गायन प्रतियोगिता शामिल हैं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने समारोह के…
गेजिंग : अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के उपलक्ष्य में जिला सहकारिता विभाग द्वारा आज स्थानीय संचामन लिंबू गवर्नमेंट कॉलेज में “सहकारिताएं एक बेहतर दुनिया का निर्माण करती हैं” विषय पर एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। गौरतलब है कि यह सहकारिता विभाग द्वारा राज्य में दूसरा जागरूकता कार्यक्रम था। इससे पहले, 23 अगस्त को नामची गवर्नमेंट…
गंगटोक : सिक्किम विधानसभा के अध्यक्ष मिंग्मा नोरबू शेरपा अपने सचिव, प्रधान निदेशक और निजी सचिव के साथ दिल्ली विधानसभा सचिवालय में अखिल भारतीय अध्यक्ष सम्मेलन के दूसरे दिन उपस्थित रहे। “भारत-लोकतंत्र की जननी” विषय पर विचार-विमर्श अपने समापन भाग तक जारी रहा। लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती मीरा कुमार ने ‘विट्ठलभाई पटेल : भारत…
गंगटोक : सोरेंग जिलान्तर्गत दरमदीन निवासी एक 66 वर्षीय वृद्ध से ‘डिजिटल अरेस्ट’ के जरिए 10 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में सोमबारिया पुलिस स्टेशन में साइबर अपराध का मामला दर्ज किया है। विगत 22 अगस्त को यह मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 308/318/319/351 के तहत केस संख्या 09/2025…
गंगटोक : सिक्किम की राजधानी गंगटोक के सदर पुलिस स्टेशन को वर्ष 2024 के लिए सिक्किम के शीर्ष पुलिस स्टेशन के रूप में मान्यता दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा आयोजित वार्षिक रैंकिंग के तहत यह मान्यता प्रदान की गई है। मंत्रालय द्वारा जारी “पुलिस स्टेशनों की रैंकिंग 2024” रिपोर्ट में देश भर के…
गंगटोक : सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग (गोले) ने आज सुबह विधायक छात्रावास के पास निर्माणाधीन सिक्किम राज्य पुस्तकालय के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान, मुख्यमंत्री ने कार्य की प्रगति की समीक्षा की और भवन एवं आवास विभाग के अधिकारियों को निर्माण प्रक्रिया में तेजी लाने और इसे समय पर पूरा करने…
गंगटोक : राज्य के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग (गोले) ने राज्य के लोगों को तीज (हरितालिका) के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। यहां जारी अपने संदेश में उन्होंने कहा कि हमारी हिन्दू परंपरा में सबसे पूजनीय त्योहारों में से एक, तीज, भक्ति, प्रेम और एकजुटता का उत्सव है। इसका गहरा आध्यात्मिक…
पाकिम : जिला कृषि विभाग की कृषि जनगणना इकाई द्वारा आज स्थानीय रूर्बन सामुदायिक परिसर में भूमि उपयोग सांख्यिकी (एलयूएस) और डिजिटल सामान्य फसल अनुमान सर्वेक्षण (डीजीसीईएस) पर एक जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। गौरतलब है कि डीजीसीईएस एप्लिकेशन राज्यों को एक मोबाइल ऐप के माध्यम से सीधे रियल टाइम फसल कटाई प्रयोग…
गंगटोक : सिक्किम उच्च न्यायालय ने राज्य में पढ़ाई जाने वाली नेपाली भाषा की भाषाई अखंडता और शैक्षणिक सटीकता की रक्षा हेतु प्रख्यात लेखकों, विद्वानों और शिक्षाविदों की एक छह सदस्यीय समिति का गठन किया है। उच्च न्यायालय ने यह कदम एक जनहित याचिका पर विचार करते हुए उठाया है। सिक्किम उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार…