सिक्किम समाचार

image

विधायक लोकनाथ शर्मा ने वीएलडब्ल्यू केंद्र का किया उद्घाटन

गेजिंग : सिक्किम सरकार के लोक स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के सलाहकार और गेजिंग बर्मेक निर्वाचन क्षेत्र के विधायक लोकनाथ शर्मा ने गेजिंग बर्मेक निर्वाचन क्षेत्र के बरफोक चंदबुंग ग्राम प्रशासन केंद्र में वीएलडब्ल्यू केंद्र का उद्घाटन किया और इसे स्थानीय नागरिकों को सौंप दिया। कृषि विभाग द्वारा संचालित इस केंद्र के उद्घाटन के बाद…

image

‘विशेष ओलिंपिक भारत चैप्टर, गंगटोक’ को राज्यपाल ने दिया 5 लाख का अनुदान

गंगटोक : आज सामाजिक कल्याण विभाग; महिला, बाल एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण विभाग; तथा दिव्यांगजन कल्याण विभाग के मंत्री श्री सामदुप लेप्चा ने राजभवन, सिक्किम में राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने मंत्री की उपस्थिति में ‘विशेष ओलंपिक भारत चैप्टर, गंगटोक’ को 5 लाख रुपये की अनुदान…

image

SKM सरकार में गेजिंग-बर्मेक क्षेत्र में हुआ अभूतपूर्व परिवर्तन : विधायक लोकनाथ शर्मा

गेजिंग : एसकेएम पार्टी की ग्राम प्रशासन स्तरीय समन्वय बैठक आज गेजिंग-बर्मेक निर्वाचन क्षेत्र के यांगसुम में संपन्न हुई। सभा की अध्यक्षता एसकेएम पार्टी के किसान प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष प्रभारी एवं क्षेत्र के विधायक लोकनाथ शर्मा ने की। इस अवसर पर पार्टी के उपाध्यक्ष, विभिन्न बोर्डों और संस्थानों के सलाहकार अध्यक्ष, समष्टि स्तरीय सभापति कमल…

image

दिव्यांगों के राज्यव्यापी सर्वेक्षण के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

सोरेंग : महिला, बाल, वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगजन कल्याण विभाग, गंगटोक के तत्वावधान में आज सोरेंग के रुर्बन कॉन्फ्रेंस हॉल में दिव्यांगजन के राज्यव्यापी सर्वेक्षण के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी दिव्यांगजनों का प्रामाणिक एवं सटीक डेटा संकलन करना है, जिससे भविष्य में उनके लिए प्रभावी…

image

ल्हाबाब दूचेन पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

गंगटोक : ल्हाबाब दूचेन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि ल्हाबाब दूचेन का यह पवित्र दिन हम सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और आध्यात्मिक उन्नति लेकर आए। यह पर्व हमें करुणा, विनम्रता और निःस्वार्थ…

image

चतुर्दर्शी मेले को लेकर हुई समीक्षा बैठक

गेजिंग : लेकशेप श्रीश्रीश्री किरातेश्वर शिवालय मंदिर में 17 नवंबर से आयोजित होने वाले वाले चतुर्दर्शी मेले को लेकर मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक लोकनाथ शर्मा की अध्यक्षता में आज मंदिर परिसर में पहली बैठक हुई। बैठक में सिक्किम मिल्क यूनियन के अध्यक्ष यम कुमार मिश्र, विभिन्न विभागों के विशेष कार्याधिकारी, मंदिर…

image

सीएपी केंद्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक आयोजित

गंगटोक : सिटीजन एक्शन पार्टी-सिक्किम (सीएपी-सिक्किम) की केंद्रीय कार्यकारी परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक आज मल्ली डारा में आयोजित की गई, जिसमें पार्टी की संगठनात्मक मजबूती और भावी रणनीतिक रोडमैप की रूपरेखा तैयार करने की दिशा में विचार-विमर्श हुआ। इस बैठक में पार्टी ने कई प्रस्ताव पारित किये। पार्टी अध्यक्ष गणेश राई की अध्यक्षता में…

image

भारत की आत्मा का उत्सव है भारत पर्व : Prem Singh Tamang

गंगटोक : सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग (Prem Singh Tamang), भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा गुजरात के एकता नगर में आयोजित एक भव्य राष्ट्रीय समारोह, भारत पर्व 2025 में शामिल हुए। एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित हो रहे इस वर्ष के भारत पर्व का आयोजन भारत के लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार…

image

‘शेप ऑफ मोमो’ का महोत्सवों का सफर जारी

गंगटोक : त्रिवेणी राई की पहली नेपाली फीचर फिल्म ‘शेप ऑफ मोमो’ को आधिकारिक तौर पर कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (केआईएफएफ) में प्रतिस्पर्धा के लिए चुना गया है, जहां इसका भारतीय भाषा फिल्म प्रतियोगिता श्रेणी में भारत में प्रीमियर होगा। केआईएफएफ 6 से 13 नवंबर तक आयोजित हो रहा है। कोलकाता के बाद, सिक्किमी फिल्म…

image

राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल को लेकर तैयारी बैठक आयोजित

गंगटोक : आगामी राज्य स्तरीय मॉक अभ्यास के लिए आज गंगटोक स्थित भूमि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के मिनी-सम्मेलन हॉल में एक तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सचिव-सह-राहत आयुक्त, भूमि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग रिनजिंग छेवांग भूटिया ने की। अपने संबोधन में, सचिव ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों से यह सुनिश्चित…

National News

Politics